
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
डायबिटीज़ में किडनी को हेल्दी रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
Tips for healthy Kidney: किडनी (Kidney) की हेल्थ, शरीर को हेल्दी रखने के लिए महत्वपूर्ण होती है। हेल्दी किडनी के लिए जहां अच्छी डायट और संतुलित लाइफस्टाइल मदद करती हैं। वहीं, कुछ बीमारियों और हेल्थ-कंडीशन्स से किडनी की सेहत प्रभावित भी होती है। जैसे, डायबिटीज़ या हाई ब्लड शुगर की समस्या। डायबिटीज़ (Diabetes) में रेनल और किडनी की बीमारियों (Kidneys Diseases) की समस्याएं हो सकती हैं।
डायबिटिक्स (Diabetics) यानि डायबिटीज़ के मरीज़ों में जब ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता तो, किडनी से जुड़ी तकलीफें होने लगती हैं। इस स्थिति को डायबिटीक नेफ्रोपैथी (Diabetic Nephropathy) कहा जाता है। इसी तरह, गुर्दे या किडनी से जुड़ी गम्भीर बीमारियों यानि क्रोनिक किडनी डिज़ेज़ेज़ की संभावना भी डायबिटिक्स में अधिक दिखायी देती हैं। जब, यह स्थिति बहुत गम्भीर हो जाती है तो, किडनी फेल (Kidney Failure) हो जाती है। (Tips for healthy Kidney in hindi)
Healthy Kidney: बार-बार यूरिनेशन हो सकता है बच्चों में कमज़ोर किडनी का संकेत !
दरअसल, किडनी शरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालने का काम करती है। इसीलिए , किडनी का अस्वस्थ रहने से शरीर में विषैले तत्व जमा होने लगते हैं। जो, शरीर की बाकी कार्यप्रणालियों को भी प्रभावित करते हैं।
अपनी कि़डनी को हेल्दी रखने के लिए सबसे असान और अहम तरीका है डायट पर ध्यान देना। (Tips for healthy Kidney ), सही डायट अपनाएं। ऐसी डायट, जिसमें, फाइबर, पोटैशियम और बाकी के मिनरल्स मिलते हैं। जो, किडनी को हेल्दी बनाते हैं। आप अपने डॉक्टर से भी बात करके अपनी किडनी की सेहत के बारे में बात करें। इससे, आपको अपने लिए सही डायट और सही दवाइयों के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
हाइड्रेटेड रहने से आपको शरीर को क्लिंज करने में मदद होती है। इसीलिए, पानी पीने से आपको किडनी को हेल्दी रखने में मदद होती है। पानी पीने से किडनी को काम करने में सहायता होती है। जिससे, शरीर से वेस्ट मटेरिअल्स को बाहर फेंकने की क्रिया भी तेज़ होती है। इससे, पाचन तंत्र और स्किन से जुड़ी बीमारियों से भी बचा जा सकता है।
Heart Diseases in Diabetes: स्मोकिंग से डायबिटीज़ में बढ़ता है दिल की बीमारियों का खतरा !