... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
तलवों को गर्म रखने के लिए इन 2 चीजों का इस्तेमाल डायबिटीज रोगियों के लिए खतरनाक! पैर कटने की आ सकती है नौबत
सर्दी के दिनों में गर्म चीजें किसे पसंद नहीं होती और गर्म पानी की एक बोतल या फिर गर्म कंबल से बेहतर क्या ही हो सकता है। गर्म कंबल या रजाई न सिर्फ आपक तलवों को गर्म रखने में मदद करते हैं बल्कि दिन भर के हेक्टिक कामकाज के बाद घर लौटकर आपकी अकड़ी हुई कमर को भी आराम दिलाने में मदद करती है। दुनियाभर के लोगों के लिए सर्दी के दिनों में ये आम चलन है लेकिन अगर आपको डायबिटीज है तो ये आम सी बात आपके लिए बड़ा खतरा बन सकती है।
डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जो आपके खराब लाइफस्टाइल से जुड़ी हुई है और ज्यादातर लोगों को इस बीमारी के शुरुआती लक्षण समझ ही नहीं आते हैं या फिर पता नहीं चल पाते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि जितने लंबे वक्त तक डायबिटीज आपको रहेगी, फिर चाहे वो टाइप-1 डायबिटीज हो या फिर टाइप-2 डायबिटीज, ये आपकी नसों को प्रभावितकरना शुरू कर देती है। इसके साथ ही आपकी स्किन के ठंडे और गर्म चीजों को महसूस करने की क्षमता भी कम हो जाती है। इस स्थिति में गर्म पानी की बोतल या फिर गर्म कंबल का इस्तेमाल आपकी स्किन को जलाने का काम करती है, जो कि आपके लिए परेशानी का सबब बन सकता है।
इसलिए डायबिटीज रोगियों को ये सलाह दी जाती है कि वह वॉक या फिर घर के भीतर रहते वक्त अपने तलवों को ढककर रखें, खासतौर पर जब उन्हें न्यूरोपैथी की परेशानी हो।
डायबिटीज रोगियों को होने वाली एक और आम परेशानी है सेंसिटिविटी और बिना दर्द के होने वाली झनझनाहट। ये एक ऐसी स्थिति है, जिसमें मामूली सा मामूली घाव, रैश या फिर एलर्जी गैंगरीन में तब्दील हो सकती है। इस स्थिति को ठीक होने में आपको महीने भी लग सकते हैं, इतना ही नहीं आपको सर्जिक्ल प्रोसीजर से भी गुजरना पड़ सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपका ब्लड ग्लूकोज लेवल बढ़ जाता है, जिसकी वजह से आपकी मांसपेशियां कमजोर होनी शुरू हो जाती है और आपकी स्किन में मौजूद टिश्यू फटने लगते हैं। यही वजह है कि डायबिटीज रोगियों को हॉट पैक्स का इस्तेमाल नहीं करने को कहा जाता है।
डायबिटीज रोगी हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर खुद को सुरक्षित रख सकते हैं, जिसके लिए छोटे-छोटे एहतियाती उपाय किए जा सकते हैं। डायबिटिक न्यूरोपैथी की शुरुआत में आम से लक्षण दिखाई देते हैं जैसे तलवों में झनझनाहट के साथ-साथ सुन्नपन रहना या फिर चलते वक्त रूई पर चलने जैसा महसूस होना। इसके अलावा आपको खासतौर पर रात के वक्त पैरों में तेज जलनजैसा भी महसूस हो सकता है। इन लक्षणों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और किसी भी लक्षण के दिखाई देने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाना चाहिए। इन समस्याओं का उपचार किया जा सकता है और समय रहते इनका उपचार आपको दीर्घ कालिक समस्याओं से बचा सकता है।
डायबिटीज से जुड़ी हुई जटिलताओं को रोकने के लिए आपको अपने शुगर को कंट्रोल रखने के साथ-साथ ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी मैनेज रखने की जरूरत है। इसके अलावा धूम्रपान डायबिटीज से जुड़ी परेशानियों को बढ़ाने का काम करता है। इसलिए डायबिटीज रोगियों को धूम्रपान छोड़ना बहुत जरूरी माना जाता है।
डायबिटीज का प्रभावी तरीके से प्रबंधन और सही देखभाल आपको सर्जिक्ल प्रोसीजर से बचाने में मदद करती है और किसी भी प्रकार के इंफेक्शन के खतरे को कम करने में आपकी मदद करती है। डायबिटीज रोगियों को कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करने की जरूरत है, जैसे रोजाना अपने हाथ-पैर को गुनगुने पानी और साबुन से धोना चाहिए, हाथ को अच्छी तरह से सुखाना चाहिए। रोजाना दो बार तक मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए। स्किन पर रैशेज, छाले या फिर किसी भी तरह के कट का ध्यान रखना चाहिए। किसी भी तरह के दर्द, अल्सर या फिर रंग में बदलाव होने पर ध्यान देना चाहिए। रक्त का प्रवाह सही तरीके से हो रहा है या नहीं उसके लिए वस्कुलर सर्जन से मिलना चाहिए।
इसलिए अगली बार जब आप गर्म पानी की बोतल या फिर गर्म कंबल का प्रयोग करें तो इन बातों का ख्याल जरूर रखें।