बरसात में बढ़ सकती हैं डायबिटीज रोगियों की मुश्किलें, इन एक्सपर्ट टिप्स से रखे अपने पैरों को हेल्दी

तापमान बदलने और गर्मी-उमस बढ़ने के साथ ही डायबिटीज मरीजों की तकलीफें बढ़ जाती हैं। ऐसे में मधुमेह रोगियों को गर्मियों और बरसात में अपने पैरों का खास ख्याल रखना चाहिए।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : September 1, 2023 11:37 AM IST

Diabetes and Foot Care in Summer: भारत में लगभग 7 करोड़ ( 72.9 million) करोड़ से अधिक लोगों को डायबिटीज की बीमारी है। वहीं, जानकारों का मानना है कि साल 2045 तक भारत में डायबिटीज मरीजों की संख्या 134 मिलियन तक बढ़ जाएगी। डायबिटीज के मरीजों में डायबिटीक फुट की समस्या बहुत कॉमन है। यह एक ऐसी स्थिति है जिसमें पैरों की छोटी-छोटी नसों को नुकसान पहुंचता है। वहीं, तापमान बदलने और गर्मी-उमस बढ़ने के साथ ही डायबिटीज मरीजों की तकलीफें बढ़ जाती हैं। ऐसे में मधुमेह रोगियों को गर्मियों और बरसात में अपने पैरों का खास ख्याल रखना चाहिए।

गर्मियों में डायबिटीज कैसे रख सकते हैं अपने पैरों का ख्याल (Summer Foot Care tips for diabetics )

डॉ. आभामोनी बारो अग्रवाल (Dr.Abhamoni Baro Agarwal, Consultant Endocrinologist, Pratiksha hospital) ने कहा कि, गर्मियां आने के साथ ही डायबिटीज के मरीजों को अपने पैरों का खास ख्याल रखना चाहिए। तापमान बढ़ने से पसीना अधिक आता है और इससे पैरों में फंगस और अन्य प्रकार की समस्याएं भी बढ़ जाती हैं। जैसा कि डायबिटीज में पैर में छोटी-सी चोट या कटने-छिलने से भी समस्या गम्भीर हो सकती है। इसके लिए पैरों को साफ और सूखा रखने के अलावा आरामदायक जूते पहनने और पैरो को धूप से बचाने के प्रयास करने चाहिए। इसके साथ-साथ अपना ब्लड ग्लूकोज लेवल को चेक करते रहना और उसके उतार-चढ़ाव पर नजर रखने से डायबिटीज मरीजों को आसानी हो सकती है।

डॉ. आभामोनी बारो अग्रवाल सलाह देते हैं कि कुछ बातों का ध्यान रखने से गर्मियों औौर बरसात के उमस भरे मौसम में आप अपने पैरों को स्वस्थ रख सकते हैं-

पैरों की साफ-सफाई का रखे ध्यान

पैरों में बहुत अधिक पसीना होने के कारण एथलिट फुट ( athlete’s foot) की समस्या हो सकती है। इससे बचने के लिए पैरों को साबुन-पानी से साफ करें और अपने पैरों को ड्राई रखें। पैरों पर एंटीफंगल पाउडर भी लगाएं।

कम्फर्टेबल जूते पहनें

गर्मियों में बंद जूते पहनने की बजाय फ्लिप-फ्लॉप्स और खुली हुई सैंडल्स पहनें। लेकिन, इन जूतों को पहनने के साथ ही अपने पैरों का ख्याल भी रखें कि उन्हें चोट ना लगे। कैनवास और लेदर के जूते पहनें जबकि सिंथेटिक मटेरियल से बने जूते पहनने से बचें।

इन सबके अलावा धूप से पैरों को सुरक्षित रखें, पैरों को रोज अच्छी तरह चेक करें और एक्टिव रहें। इस तरह पैरों को हेल्दी और सेफ रखने में मदद होगी।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source