कोविड-19 से बचने और डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए ये हेल्दी आदते आएंगी काम, जिन्हें लोग करते हैं दुनियाभर में फॉलो

विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक इस समय दुनिया भर में लगभग 400 मिलियन  लोगो को डायबिटीज (Diabetics) की बीमारी है। इसका अर्थ है कि ये सभी लोग कोविड इंफेक्शन (Covid-19 infection risk) के ख़तरे के साथ जी रहे हैं। ऐसे में कोविड-19 इंफेक्शन से बचने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखें। ऐसी कुछ हेल्दी आदतों (diabetes healthy lifestyle choices) के बारे में हम यहां लिख रहे हैं। जिन्हें, दुनियाभर में डायबिटिक्स फॉलो करते हैं, और ये आदतें कोरोना वायरस के माहौल में भी काम आ रही हैं। 

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : May 28, 2020 12:17 PM IST

Diabetes and Coronavirus:  कोविड-19 इंफेक्शन (Covid-19 Infection) का ख़तरा जिन लोगों को सबसे अधिक बताया जा रहा है। उनमें,  हाई ब्लड शुगर यानि डायबिटीज़ के मरीज़ भी शामिल हैं। जैसा कि डायबिटीज़ (Diabetes) या हाई ब्लड शुगर (High Blood Sugar) में मरीज़ों की इम्यूनिटी कमज़ोर हो जाती है। इसीलिए,  उनके लिए कोविड-19 इंफेक्शन की चपेट में आसानी से आ जाने का ख़तरा बढ़ जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (World Health Organization) के मुताबिक इस समय दुनिया भर में लगभग 400 मिलियन  लोगो को डायबिटीज (Diabetics)  की बीमारी है। इसका अर्थ है कि ये सभी लोग कोविड इंफेक्शन (Covid-19 infection risk) के ख़तरे के साथ जी रहे हैं। ऐसे में कोविड-19 इंफेक्शन से बचने के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए।

ऐसी कुछ हेल्दी आदतों (diabetes healthy lifestyle choices) के बारे में हम यहां लिख रहे हैं। जिन्हें,  दुनियाभर में डायबिटिक्स  (Tips for Diabetics) फॉलो करते हैं, और ये आदतें कोरोना वायरस (Coronavirus Pandemic) महामारी से बचाव के लिहाज से भी काम आ रही हैं।

डायबिटीज़ में कोविड-19 से बचने के लिए क्या करना चाहिए?  (Diabetes and Coronavirus):

दवाइयां समय पर लें

अगर आपका ब्लड शुगर अक्सर हाई रहता है और आप हायपरटेंशिव (हाई ब्लड प्रेशर) भी हैं। तो अपनी दवाइयां समय पर लें और बार-बार अपना ब्लड प्रेशर चेक करते रहें। (Diabetes Treatment)

पैरों की सफाई

हैंडवॉशिंग (Handwashing) की आदत कोविड-19 से बचाती है। लेकिन, डायबिटिक्स को अपने हाथों के साथ पैरों की भी सफाई का ध्यान रखना चाहिए। नियमित अपने पैरों को अच्छी तरह साफ करें। रोज़ाना अपने पैरों को अच्छी तरह चेक करें। पैरों में छिलने, कटने, अल्सर और घाव दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क  करें।

पर्सनल हाइजिन का रखें ध्यान

अपने शरीर की हाइजिन का पूरा ध्यान रखें। अपनी त्वचा, मुंह की सफाई के अलावा इंटिमेट हाइजिन (Intimate Hygiene) का भी ख्याल रखें। सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) का भी पालन करने से स्किन को बैक्टेरिया से बचाया जा सकता है। इसीलिए,  दूसरे लोगों से हाथ मिलाने, गले मिलने और स्पर्श करने से बचें।

कोविड लक्षणों की ना करें अनदेखी

बहुत से कोविड-19 इंफेक्टेड लोगों में किसी प्रकार के लक्षण (Symptoms of Covid-19 Infection) नहीं दिखायी पड़ते। डायबिटीज़ में लोगों को अक्सर सर्दी-ज़ुकाम जैसी परेशानियां होती रहती हैं। इसीलिए, जब भी आपको ये मौसमी बीमारियां दिखायी पड़े तो अपने डॉक्टर से सम्पर्क करें।

ब्लड शुगर लेवल पर रखें नज़र

हाई ब्लड शुगर लेवल की वजह से कॉम्प्लिकेशन बढ़ सकती हैं। लेकिन, इसके साथ ही ब्ल़ड शुगर लेवल का बहुत कम (hypoglycemia) हो जाना भी नुकसानदायक साबित होता है। अपने ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) की मॉनिटरिंग करते रहे। अगर आपका ब्लड शुगर लेवल 70 mg/dL से कम हो जाए तो कुछ मीठा खाएं। इसी तरह ध्यान दें कि किस वजह से आपका ब्लड शुगर लेवल इतना कम हो गया। अपने डॉक्टर से इस बारे में चर्चा करें और समझें कि आपको आगे क्या करना चाहिए। (Diabetes and CoronavirusDiabetes and Coronavirus )

Diabetes Care in Summers: बेहतर डायबिटीज़ मैनेजमेंट के लिए गर्मियों में फॉलो करें ये 4 हेल्थ टिप्स

कोविड-19 महामारी के माहौल में ना होने दें अपनी इम्यूनिटी को कमज़ोर, रोग-प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिएं पीएं त्रिकटु काढ़ा

Ways to Manage Stress: घर में बंद होने से हो रहा है स्ट्रेस? तो, इन नैचुरल फूड्स का करें सेवन, तनाव होगा कम

Covid-19 and Precautions after Lockdown: लॉकडाउन खत्म होने के बाद ना करें ये ग़लतियां, दोबारा फैल सकता है कोविड-19 इंफेक्शन

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source