
... Read More
फूड्स जो शरीर को करते हैं डिटॉक्सिफाई। © Shutterstock
स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो शरीर को डिटॉक्सिफाई करना भी जरूरी है। दरअसल, शरीर में जमा विषैले पदार्थों या टॉक्सिन्स (Body detoxification) को बाहर नहीं निकाला जाए, तो आप बीमार पड़ सकते हैं। डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया (Detox Diet) में शरीर को अंदर-बाहर दोनों तरह से साफ किया जाता है। कुछ आहार ऐसे हैं, जो शरीर को डिटॉक्स (Detox Diet) करने में मदद करते हैं।
चुकंदर में आयरन की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में खून को बढ़ाने में मदद करता है। उपयोग से हमारे शरीर मे खून की मात्रा को बढ़ाने मे मदद मिलती है। इसमे आयरन की मात्रा अधिक होती है जिस कारण से यह लाल रक्त कोशिकाओ की मात्रा को बढ़ाने मे मदद करता है। इसमें मौजूद बीटेन गॉलब्लैडर और डिटॉक्स फंक्शन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
नींबू एक खट्टा फल है, जो क्षारीय गुण और विटामिन सी से भरपूर होता है। विटामिन सी एंटीऑक्सीडेंट्स का मुख्य स्रोत है। पानी में नींबू का रस मिलाकर पिएं या फिर सलाद में रस निचोड़ कर खाएं, शरीर को यह डिटॉक्स करने में मदद करेगा। नींबू के अलावा अदरक, शलगम और चुकंदर का रस भी डिटॉक्स करने में मदद करता है।
ब्रोकली और फूलगोभी दोनों में ही फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। फाइबर शरीर से टॉक्सिन (Brocoli for detox body) को बाहर निकालने में मदद करता है। यदि आपके ग्रॉसरी स्टोर पर ब्रोकली स्प्राउंट्स उपलब्ध हो, तो उसे सलाद में मिलाकर खाना, लाभदायक रहेगा। साथ ही फाइबर के अधिक सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है। आप नाश्ते में ओट्स भी खा सकते हैं।
इन दिनों नारियल पानी खूब मिल रहा है। यदि आप नारियल पानी नहीं पीते, तो जरूर पिएं। नारियल पानी शरीर से विषैले पदार्थों (Coconut water for detox) को बाहर निकालने के लिए बेहतर माना गया है। इसमें इलेक्ट्रोलाइट्स और एंटीआक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो शरीर से टॉक्सिन को निकाल कर बॉडी सिस्टम को साफ करते हैं।
Weight Loss : वजन कम करने के लिए यूं करें लो कार्ब डाइट रूल फॉलो