अवसाद के ज्‍यादा शिकार होते हैं अकेले रहने वाले लोग, परिवार में रहने के हैं ये चार फायदे  

मानसिक सेहत के लिए अच्‍छा है परिवार के साथ रहना।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Updated : July 27, 2018 1:51 PM IST

अकेले रहना आजादी और मस्‍ती भरा भले ही हो पर यह आपके मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बिल्‍कुल ठीक नहीं है। नोएडा की काउंसलर डॉ गीतांजलि शर्मा कहती हैं, अकेलापन एक तरह से हमें आजाद रखता है। जिसमें हम अपनी इच्‍छा के अनुसार काम करते हैं। पर यही इच्‍छा जब हर बार पूरी नहीं हो पाती तो हम अवसाद में चले जाते हैं। जबकि परिवार में रहने वाले लोग अनुशासन में रहना और इच्‍छाओं को नियंत्रण में करना बहुत आसानी से सीख जाते हैं। एक व्‍यक्ति के समग्र विकास में बहुत जरूरी है परिवार की भूमिका।

क्‍यों जरूरी है परिवार

सीखते हैं अनुशासन : आप चाहें संयुक्‍त परिवार में रहते हों  चाहें एकल परिवार में। हर परिवार के अपने कुछ अनुशासन हैं। और परिवार के साथ रहने के लिए इन न्‍यूनतम अनुशासन का पालन करना जरूरी है। यही वजह है कि भले ही आपको थोड़ा खराब लगे, लेकिन परिवार के साथ रहकर आप ज्‍यादा अनुशासित बनते हैं।

family-system-benefits

समर्थन और सुरक्षा : यह धारणा बन गई है कि परिवार व्‍यवस्‍था अब टूट रही है। ज्‍यादातर परिवार अब आपसी खींचतान के शिकार हो गए हैं। पर परिवार के स्‍तर पर देखा जाए तो यह छोटी-मोटी खींचतान अपने साथ सुरक्षा और समर्थन का भाव भी लेकर आती है। फैमिली बॉन्डिंग एक-दूसरे के प्र‍ति समर्थन और सिक्‍योरिटी का भाव रखती है। यह स्क्यिोरिटी हमें यह अहसास करवाती है कि हम अकेले नहीं हैं और कोई भी मुश्किल आएगी तो हमारा परिवार हमारे साथ खड़ा होगा।

जिम्‍मेदारियां: परिवार में बच्‍चों से लेकर बड़ों तक सभी की जिम्‍मेदारी तय होती है। इस तरह हम भविष्‍य की जिम्‍मेदारियों के लिए तैयार होते हैं। सा‍थ ही जब हमें बाहर की जिम्‍मेदारियां पूरी करने के लिए अधिक समर्थन की जरूरत होती है तो हमारा परिवार हमारे साथ खड़ा होता है। जबकि अकेले रहने वाले लोग असामान्‍य परिस्थिति में निराशा के शिकार हो जाते हैं। उनके पास वह सपोर्टिंग सिस्‍टम नहीं होता जो परिवार में रहने वाले लोगों के पास होता है।

नशे और अब्‍यूज से सुरक्षा : परिवार का अनुशासन अपने सदस्‍यों की नशे और अब्‍यूज से सुरक्षा करता है। जब आप परिवार में होते हैं तो आपकी हर गतिविधि पर परिवार की नजर होती है। जिससे संकोच और शर्म से आप उन व्‍यसनों से बचे रहते हैं, जिन्‍हें अकेले रहने वाले लोग अपना स्‍टाइल स्‍टेटमेंट मानने लगते हैं। यही स्‍टाइल स्‍टेटमेंट कब एडिक्‍शन बन जाता है अकेले रहने वाले लोग यह जान ही नहीं पाते।

चित्रस्रोत: Shutterstock.

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source