Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
- वेब स्टोरीज
Depression : लंबे समय तक घर में रहने की वजह से और लॉकडाउन में कई सारी समस्याओं का सामना करने का कारण कई लोग डिप्रेशन (Depression symptons in hindi) के शिकार हो चुके हैं। डिप्रेशन बढ़ने के कारण कारण सिरदर्द, सुस्ती, ब्लड प्रेशर अनियमित, थकान महसूस होना जैसी समस्याएं (Depression ) ज्यादा देखने को मिलती हैं। इस दौरान लोगों के अंदर एक अनजाना सा डर छुपा होता है, जिसके कारण लोगों को गुस्सा, चिड़चिड़ापन और उदासी की समस्या पैदा होने लगती है।
डिप्रेशन (Depression symptoms in hindi ) के कारण लोगों को बुरे-बुरे ख्याल आते हैं। इसके अलावा नींद में कमी और व्यवहार में बदलाव दिखाई देने लगते हैं। कुछ लोग डिप्रेशन के कारण नशीली चीजों का सेवन करने लगते हैं। लॉकडाउन और कोरोनाकाल की इस घड़ी में हमें मानसिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। इससे इम्यून सिस्टम भी बूस्ट होता है। आइए जानते है कुछ ऐसे टिप्स, जिससे मानसिक समस्याएं हो सकती हैं दूर-
कोरोनाकाल की इस घड़ी में आपको कई तरह की परेशानियों से होकर गुजरना पड़ रहा है। ऐसे में आप पॉजिटिव होने की कोशिश करें। इस बुरे दौर में हमेशा यह सोचने की कोशिश करें कि अभी एक बुरा दौर चल रहा है, जो बहुत ही जल्द खत्म हो जाएगा। कोई भी बड़ी से बड़ी समस्या हमेशा के लिए बनी नहीं रहती है। इस दौरान बेकार का डर अपने मन में नहीं पालें।
अगर आप किसी परेशानी में जूझ रहे हैं, तो हमेशा घर में सुस्त पड़े नहीं रहें। ऐसा करने से डिप्रेशन की समस्या बढ़ सकती है। आप घर के बाहर जाएं, छत और आंगन में टहलें। इसके अलावा ऐसे कामों में अपना वक्त बिताएं, जिसमें आपको शारीरिक गतिविधि करनी पड़ेगी। इससे आप उत्साह महसूस करेंगे। मेहनत का काम करने से मन पर सकारात्मक असर पड़ता है। इसलिए घरेलू कामों में अपना समय बिताएं।
नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से शरीर के साथ-साथ आपका मन भी अच्छा होता है। आसन करने से स्ट्रेस और चिंता की समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा इससे शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। एक्सरसाइज करने से आप खुद में बदलाव देखेंगे। इसलिए ऐसे दौर में सुबह और शाम एक्सरसाइज करने की कोशिश करें।
गाना सुनने से मन को शांति मिलती है। आपको जब भी उदासी महसूस होती है, तो अपने मनपसंद का गाना सुनें। मानसिक तनाव के लिए संगीत सुनना काफी अच्छा माना जाता है। इसके अलावा चिंता से बचने के लिए आप कोई मनपसंद किताब पढ़ सकते हैं। सोशल मीडिया पर अधिक समय बिताने से कोई किताब पढ़ना हर हाल में अच्छा होता है।
प्यूबिक एरिया में पिंपल्स होना है दर्दनाक, पढ़ें इसके लक्षण, कारण और उपचार
शरीर में हो रहे इन बदलावों को ना करें नजरअंदाज, वरना हो सकती है ये गंभीर बीमारी
World Brain Tumor Day 2020: क्या है ब्रेन ट्यूमर? इसके प्रकार, लक्षण, कारण, जांच और उपचार
World Food Safety Day 2020: जानें, क्या है फूड प्वॉइजनिंग, इसके लक्षण और घरेलू उपचार