अवसाद के कारण भी बढ़ जाती है आत्‍महत्‍या की प्रवृति, इन तरीकों से करें बचाव

दुनियार भर में हर 40 सैकंड में एक व्‍यक्ति आत्‍महत्‍या करताक है। आत्‍महत्‍या करने वालों में ज्‍यादातर लोग अवसाद के शिकार होते हैं। आत्‍महत्‍या से बचने के लिए जरूरी है अवसाद से बचना।

WrittenBy

Written By: Yogita Yadav | Published : September 10, 2019 4:24 PM IST

मानव श्रम को दुनिया की सबसे अनमोल नि‍धि माना जाता है। पर आत्‍महत्‍या (Tips to avoid Suicide) की बढ़ती प्रवृति इस निधि को नुकसान पहुंचा रही है। बदलते लाइफ स्‍टाइल के साथ जो समस्‍या सबसे ज्‍यादा बढ़ी, वह तनाव और अवसाद है। आत्‍महत्‍या के 80 फीसदी से अधिक मामले गंभीर अवसाद से जुड़े होते हैं। इसलिए जरूरी है कि अवसाद से बचने के तरीकों के बारे में हम सभी को पता हो। “वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे”  के अवसर पर हमें जानने चाहिए अवसाद से बचने के कुछ आसान तरीके।

“वर्ल्ड सुसाइड प्रिवेंशन डे” (Tips to avoid Suicide)

इस दिन का उद्देश्य (Tips to avoid Suicide) दुनिया भर में सुसाइड ना करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। ताकि आत्महत्या को रोका जा सके। हर साल इस दिवस को एक अलग थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। इसी श्रृंखला में इस वर्ष की थीम है “वर्किंग टुगेदर टु प्रिवेंट सुसाइड” (Working Together to Prevent Suicide)।

ये हैं आत्‍महत्‍या के सामान्‍य कारण (Tips to avoid Suicide)

डब्‍ल्‍यूएचओ के आंकड़ों पर गौर करें तो हर 40 सैकंड में एक व्‍यक्ति‍ आत्‍महत्‍या (Tips to avoid Suicide) करता है। इनमें भी 40 फीसदी किशोर हैं। निजी-पारीवारिक तनाव, पढ़ाई, नौकरी ना मिलना, स्कूल-कॉलेज में अच्छे नंबरों से पास ना होना, पेरेंट्स का अच्छे नंबर लाने के लिए प्रेशर, सपनों का पूरा ना होना, प्रेम में असफल होना ये वे कारण हैं, जो आत्‍महत्‍या के लिए जिम्‍मेदार बताए जाते हैं। पर असल में इन सबकी एक कॉमन स्थिति अवसाद भी है।

इन साधारण तरीकों से कर सकते हैं अवसाद से बचाव

एकांत न तलाशें

अवसाद (Tips to avoid Suicide) में ग्रस्‍त व्‍यक्ति अकसर एकांत तलाशता है। पर यही आदत उन्‍हें आत्‍मकेंद्रित कर देती है जिससे वे अकेलेपन के शिकार होने लगते हैं। अगर आप खुद में इस तरह के लक्षण महसूस कर रहे हैं, तो खुद को एकांत में न धकेलें।

बात करें

बातचीत बहुत सी समस्‍याओं का समाधान है। जब भी तनाव या अवसाद (Tips to avoid Suicide) को महसूस करें तो अपने किसी विश्‍वसनीय व्‍यक्ति से बात करें। इस तरह जिस समस्‍या को आप बहुत खास मान रहे हैं, आपको मालूम होगा कि वह इतनी गंभीर भी नहीं है।

हेल्‍दी डाइट लें

कुछ आहार ऐसे होते हैं जो आप में अवसाद और तनाव (Tips to avoid Suicide) को बढ़ावा देते हैं। इसलिए हमेशा हेल्‍दी डाइट लें। जब भी तनाव में हों, तो जंक फूड या बासी खाने से परहेज करें। कोशिश करें कि घर का बना ताजा खाना ही खाएं। अगर यह भी संभव न हो तो फल और सलाद को प्राथमिकता दें।

व्‍यायाम करें

कई वैज्ञानिक शोध प्रमाणित करते हैं कि व्यायाम अवसाद को दूर करने का सबसे अच्छा तरीक़ा है। जब हम व्यायाम करते हैं तब सेरोटोनिन और टेस्टोस्टेरोन जैसे हार्मोन्स रिलीज़ होते हैं, जो दिमाग़ को स्थिर करते हैं। डिप्रेशन को बढ़ाने वाले विचार आने कम होते हैं। व्यायाम से हम न केवल सेहतमंद बनते हैं, बल्कि शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

दोस्‍त बनाएं

यह इतना आसान सा उपाय है कि कोई भी इसे कर सकता है। दोस्‍त आपको कई समस्‍याओं से बचा लेते हैं। इसलिए तनाव  से बाहर आना है तो दोस्‍त बनाएं। उनके साथ एन्‍ज्‍वॉय करें। घूमने जाएं, कुछ पुराने शौक फि‍र से पूरी करने की कोशिश करें।

विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस 2019 के अवसर पर जानें सुसाइड से जुड़े भ्रम और बचाव के तरीके

World Suicide Prevention Day पर जानें थीम, क्यों लोग करते हैं सुसाइड, इससे बचने के उपाय