hamburger icon
A
Read in English

डेंगू के मामलों में 91 प्रतिशत का आया उछाल, कोरोनाकाल में मरीज को संभालना हो सकता है मुश्किल

कोरोना के मामलों को देखकर ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि हर साल के मुकाबले इस बाल डेंगू के मामले कम देखने को मिलेंगे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बल्कि मामलों में पिछले साल की तुलना में काफी उछाल देखने को मिल रहे हैं।

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Published : August 19, 2020 12:09 PM IST

Dengue and Corona : बारिश के मौसम में डेंगू के मामले लगातार बढ़ते हैं। अब लोगों के बीच यह बीमारी बहुत ही आम हो चुकी है, लेकिन इस बार डेंगू के मरीजों की संख्या काफी ज्यादा बढ़ गई है। कोरोना के मामलों को देखकर ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि हर साल के मुकाबले इस बाल डेंगू के मामले कम देखने को (Dengue and Corona ) मिलेंगे, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। बल्कि मामलों में पिछले साल की तुलना में काफी उछाल देखने को मिल रहे हैं। कोरोना से बचने के लिए लोग ना सिर्फ साफ-सफाई का बल्कि खानपान का भी विशेष ख्याल रख रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद डेंगू के मामले घटने के बजाय काफी (Dengue and Corona ) बढ़ रहे हैं।

डेंगू के मामले में 91 प्रतिशत की बढ़ोतरी

कोरोना के कारण लोग हाइजीन और हेल्दी डाइट का खास ख्याल रख रहे हैं। इसके बावजूद डेंगू के मामले देश में काफी अधिक बढ़ गए हैं। विशेषज्ञों की मानें तो पिछले साल दिल्ली में डेंगू के सिर्फ 11 मामले सामने आए थे, लेकिन अब 2020 में अगस्त के महीने तक 21 मामले सामने आ चुके हैं। इन मामलों को देखते हुए पिछले साल की तुलना की जाए, तो डेंगू के 91 प्रतिशत मामलों में वृद्धि हुई है। वहीं, अगस्त का अभी आधा महीने ही बीता है, ऐसे में आंशका जताई जा रही है कि डेंगू के मामले और अधिक बढ़ सकते हैं। दूसरी ओर अन्य राज्यों के मामले अभी आने बाकी हैं।

डेंगू के कारण बढ़ सकती हैं मुसीबत

इसकी वजह से मरीज को काफी तेज बुखार होता है, जो मरीज को अंदर से कमजोर कर देता है। तेज बुखार के कारण हड्डियों में काफी तेज दर्द होता है, इसी वजह से डेंगू को 'हड्डीतोड़ बुखार' भी कहते हैं। ऐसे में डेंगू के कारण शरीर बहुत कमजोर हो जाता है, जिसकी वजह से व्यक्ति कोरोना की चपेट में जल्दी आ सकता है। डेंगू से पीड़ित व्यक्ति अगर एक बार कोरोना की चपेट में आ गया, तो कोरोना से निपटना काफी मुश्किल हो जाएगा। क्योंकि डेंगू की वजह से शरीर पहले से ही काफी कमजोर है, ऐसे में कोरोना से लड़ना मरीज के लिए काफी मुश्किल हो सकता है।

डेंगू रोग होने के कारण और बचने के उपाय

  • सभी जानते हैं कि डेंगू बरसात के मौसम में सबसे ज़्यादा फैलता है। यह रोग मच्छर के काटने से होता है, इसलिए मच्छर को पनपने से रोकना ही सबसे महत्वपूर्ण उपाय होता है।
  • अपने घर को साफ-सुथरा रखना चाहिए और कहीं भी जल को जमने नहीं देना चाहिए। चाहे वह कूलर का पानी हो या फूल के गमले का या बाल्टी का पानी हो, पानी को खाली करते रहना और साफ रखना चाहिए।
  • घर के आस-पास के जगह को साफ-सुथरा रखना जरूरी होता है। डेंगू का बुखार से पीड़ित रोगी को जिस मच्छर ने काटा है उस मच्छर के काटने से डेंगू का वायरस फैलता है। इसलिए डेंगू से बचने का सबसे सरल और एकमात्र उपाय है मच्छर के काटने से बचना।
  • इस रोग की सबसे बूरी बात यह है कि इसका कोई सटिक दवा, टीका या इलाज नहीं होता है। मास्कीटो रिपेलेंट के प्रयोग से भी कुछ हद तक मच्छरों से बचा जा सकता है।

बच्चों में कोरोना से जुड़ी एक और नई बीमारी आई सामने: रिसर्च में खुलासा

शिल्पा शेट्टी सिखा रही हैं पुल-अप्स का एडवांस स्टेज, ग्रिप और पीठ होगी मजबूत