चेन्नई में डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर जारी हुआ अलर्ट, 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में डेंगू होने का खतरा अधिक

तमिलनाडु के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेन्नई के निवासियों को डेंगू से सावधान रहने की चेतावनी दी है। चेन्नई में पिछले दो महीने में डेंगू के लगभग 200 मामले दर्ज किए गए हैं।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : September 27, 2021 10:04 PM IST

Dengue in Chennai in Hindi: कई राज्यों में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली, उत्तर प्रदेश के बाद अब तमिलनाडु में भी डेंगू के मामले सामने आने लगे हैं। तमिलनाडु (Tamil Nadu) के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेन्नई (Chennai) के निवासियों को डेंगू (Dengue Alert in Chennai) से सावधान रहने की चेतावनी दी है। स्वास्थ्य स्वयंसेवक डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर जागरूकता कार्यक्रम चला रहे हैं। राज्य की राजधानी चेन्नई में पिछले दो महीने में डेंगू के लगभग 200 मामले दर्ज किए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि चेन्नई में डेंगू का मौसम आमतौर पर जुलाई में शुरू होता है और अक्टूबर-नवंबर में चरम पर होता है।

15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में डेंगू का खतरा अधिक

15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में डेंगू होने का खतरा सबसे अधिक है। तेयनमपेट, कोडंबक्कम, टोंडियारपेट, अडयार, अंबत्तूर स्वास्थ्य क्षेत्रों को डेंगू हॉटस्पॉट माना जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त मे 100 लोग डेंगू से प्रभावित हुए थे, जिनमें 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चे भी शामिल थे।वहीं, सितंबर में डेंगू के 96 मामले सामने आए थे, जिसमें 51 मामले 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के थे।

रुक-रुक कर होने वाली बारिश बन रही है डेंगू का कारण

चेन्नई में रुक-रुक कर बारिश होने के कारण भी डेंगू के मामलों में अचानक उछाल (Dengue in Chennai) आया है। एडीज मच्छर ताजे पानी में पनपते हैं, जिससे डेंगू बढ़ता है। बारिश के बाद, खुले बर्तन, पानी के पूल के साथ छतें, भंडारण ड्रम और कवर लार्वा के प्रजनन स्थल बन जाते हैं। चेन्नई में 3,621 घरेलू ब्रीडिंग चेकर्स (डीबीसी) हैं, जो घर-घर जाकर खुले पानी की टंकियों, पानी के कुंडों के साथ छतों और अन्य स्थानों पर जहां ताजा पानी है, प्रजनन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

प्रत्येक डीबीसी को एक दिन में 80 घरों का दौरा करना पड़ता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि ये डीबीसी कोविड टीकाकरण अभियान में भी शामिल हैं, जिसके कारण वे खुले क्षेत्रों में जलभराव को रोकने के लिए नियमित जांच से चूक जाते हैं।

डेंगू के लक्षणों को ना करें नजरअंदाज (Dengue Symptoms)

एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी के अनुसार, कोरोना (Corona symptoms) और डेंगू (Dengue symptoms) दोनों के कई समान लक्षण हैं। यदि मरीज को जोड़ों में दर्द है, तो इसे नजरअंदाज ना करें। यह डेंगू बुखार (Dengue Fever) हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि मरीज का तुरंत इलाज करना जरूरी हो जाता है। डेंगूके कारण रक्तस्राव होने की संभावना भी बढ़ जाती है।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source