hamburger icon
A
Read in English

दिल्ली के इन सरकारी अस्पतालों में कराएं काला मोतियाबिंद का फ्री इलाज, जानें पर्ची कटाने से लेकर इलाज तक का पूरा प्रोसेस

दिल्ली के गुरु नानक आई सेंटर, सफदरजंग अस्पताल, राजन बाबू टी.बी. अस्पताल / RTRM Hospital जैसे कई अस्पतालों में काला मोतिया का इलाज मुफ्त में किया जाता है। सरकारी अस्पताल में काला मोतिया के इलाज में ओपीडी, सर्जरी और दवाओं का खर्च लगभग शून्य ही होती है।

WrittenBy

Written By: Ashu Kumar Das | Updated : January 23, 2026 11:44 AM IST

Delhi Top Hospital For Glaucoma Treatment : देश की राजधानी दिल्ली में कई ऐसे अस्पताल हैं जहां पर काला मोतिया (Glaucoma) का इलाज मुफ्त या कम पैसों में किया जाता है। काला मोतिया धीमे-धीमे आंखों की नस को नुकसान पहुंचाता है, इसलिए समय पर स्क्रीनिंग और रेगुलर फॉलोअप बेहद जरूरी होता है। जनवरी 2026 का महीना जब ग्लूकोमा अवेयरनेस मंथके तौर पर मनाया जा रहा है, तब हम आपको बताने जा रहे हैं उन टॉप अस्पतालों के बारे में, जहां पर काला मोतिया का इलाज मुफ्त में किया जाता है।

काला मोतियाबिंद क्या है? (Glaucoma in Hindi)

नेत्र आई सेंटर की आई सर्जन डॉ. प्रियंका सिंह (Dr Priyanka Singh, Consultant & Eye Surgeon, Neytra Eye Centre) का कहना है कि काला मोतियाबिंद को मेडिकल भाषा में Glaucoma कहा जाता है। काला मोतिया जैसी बीमारी में आंख के अंदर का प्रेशर (IOP) बढ़ने या ऑप्टिक नर्व को नुकसान होने से आंखों की रोशनी धीरे-धीरे कम होने लगती है। काला मोतिया की खतरनाक बात ये है कि शुरुआती स्टेज में अक्सर लक्षण नहीं दिखते, इसलिए इसे Silent Vision Thief भी कहा जाता है।

दिल्ली के टॉप सरकारी अस्पताल जहां मुफ्त में होता है काला मोतिया का इलाज

दिल्ली के गुरु नानक आई सेंटर, सफदरजंग अस्पताल, राजन बाबू टी.बी. अस्पताल / RTRM Hospital जैसे कई अस्पतालों में काला मोतिया का इलाज मुफ्त में किया जाता है। सरकारी अस्पताल में काला मोतिया के इलाज में ओपीडी, सर्जरी और दवाओं का खर्च लगभग शून्य ही होती है।

1. गुरु नानक आई सेंटर (Guru Nanak Eye Centre), नई दिल्ली

गुरु नानक आई सेंटर को दिल्ली सरकार द्वारा चलाया जाता है। यह दिल्ली सरकार का प्रमुख आई-हॉस्पिटल है और यहां काला मोतिया के इलाज के लिए Dedicated Superspeciality Clinic उपलब्ध है। गुरु नानक आई सेंटर अस्पताल में काला मोतिया का इलाज करवाने के लिए ओपीडी सेवा उपलब्ध है। काला मोतिया का इलाज करवाने के लिए मरीज हर बुधवार को यहां पहुंचकर 8:30 AM - 11:30 AM तक ओपीडी की पर्ची कटवा सकते हैं और अपना इलाज करा सकते हैं।

इस अस्पताल में हर बुधवार को Room No. 202, 203, 204 में काला मोतिया का इलाज करवाने वाले स्पेशल डॉक्टर पहुंचते हैं। अगर आपका फोकस सिर्फ आंखों का इलाज है, तो GN Eye Centre आपके लिए सबसे strong विकल्प है।

OPD Registration टाइम:

  • सोमवार-शुक्रवार: 8:30 AM - 11:30 AM
  • शनिवार: 8:30 AM - 11:00 AM

2. AIIMS दिल्ली (RP Centre / Dr. Rajendra Prasad Centre for Ophthalmic Sciences)

दिल्ली के सबसे बड़े अस्पताल एम्स में भी काला मोतिया का इलाज मुफ्त में किया जाता है। AIIMS का RP Centre देश के top eye institutes में है। यहां ग्लूकोमा के advanced case management और high-end investigations उपलब्ध होते हैं। दिल्ली अन्य सरकारी अस्पतालों के मुकाबले एम्स में बहुत ज्यादा भीड़ रहती है। इसलिए काला मोतिया या किसी भी अन्य बीमारी का इलाज करवाने के लिए पहले से Registration,online token और queue management follow करना यहां बहुत जरूरी हो जाता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन (सबसे आसान तरीका)

  • एम्स में भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना सबसे बेहतर है। काला मोतिया का इलाज करवाने के लिए नीचे बताए गए प्रोसेस को फॉलो करें। सबसे पहले ORS Patient Portal ([ors.gov.in](https://ors.gov.in)) पर जाएं।
  • अपने मोबाइल नंबर और OTP के जरिए लॉगिन करें। इसके बाद AIIMS (New Delhi) चुनें।
  • सेंटर चुनें: "Dr. R.P. Centre for Ophthalmic Sciences" (आंखों का विभाग) को सिलेक्ट करें।
  • विभाग: 'General OPD' या यदि आपके पास पहले से कोई रेफरल है, तो 'Glaucoma' चुनें।
  • रीख: उपलब्ध तारीख (Slot) चुनें और अपनी डिटेल्स (आधार कार्ड के अनुसार) भरें।
  • सभी चीजें सही तरीके से भरने के बाद आपको SMS के जरिए अपॉइंटमेंट आईडी मिल जाएगी।

ऑफलाइन कैसे रजिस्टर्ड करें

  • यदि आपको किसी भी प्रकार के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करने में परेशानी आ रही है, तो आप सीधे अस्पताल जाकर भी कालामोतिया का इलाज करवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं।
  • इसके लिए आपको सुबह जल्दी (6:30 AM से 8:30 AM के बीच) आर.पी. सेंटर के काउंटर पर पहुंचना होगा।
  • काउंटर: आर.पी. सेंटर के ग्राउंड फ्लोर पर नए मरीजों के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर बने हैं।
  • दस्तावेज: ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए अपने साथ आधार कार्ड और पुरानी कोई भी मेडिकल रिपोर्ट लेकर जाएं।

3. सफदरजंग अस्पताल (VMMC & Safdarjung Hospital), नई दिल्ली

सफदरजंग अस्पताल दिल्ली के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक, यहां Ophthalmology Department बहुत बड़ा है और गरीब मरीजों को मुफ्त में काला मोतिया का इलाज देता है। सफदरजंग अस्पताल में नई ओपीडी बिल्डिंग के 4th Floor, C-Wing में काला मोतिया का इलाज किया जाता है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • एम्स की तरह ही सफदरजंग अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ देखी जाती है। इसलिए यहां भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवाना ज्यादा बेहतर रहता है।
  • यहां पर इलाज करवाने के लिए सबसे पहले ORS पोर्टल https://ors.gov.in पर जाएं।
  • यहां पर अपना मोबाइल नंबर डालें और 'Delhi'-> 'Safdarjung Hospital' चुनें।
  • विभाग में  Ophthalmology (Eye) सेलेक्ट करें। उपलब्ध तारीख चुनें और आधार कार्ड के जरिए रजिस्ट्रेशन पूरा करें।
  • इसके बाद आपको एक इंफॉर्मेशन SMS मिलेगा। इस मैसेज को दिखाकर आप ओपीडी काउंटर से पर्ची ले सकते हैं।

ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन

  • किसी भी कारण से अगर आप ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं करवा पा रहे हैं तो अस्पताल पहुंचने पर आप ABHA App या अस्पताल के अंदर लगे QR कोड को स्कैन करके भी तुरंत डिजिटल रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। इससे लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ती।
  • इसके अलावा आप सीधे 'New OPD Building' के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर जाकर भी पर्ची बनवा सकते हैं।
  • इसके लिए आपको सुबह 7:00 बजे तक अस्पताल पहुंच जाना चाहिए क्योंकि यहां बहुत भीड़ होती है।

4. डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (ABVIMS & Dr RML Hospital), नई दिल्ली

नई दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में काला मोतिया के इलाज के लिए अलग से Ophthalmology Department बनाया गया है। यहां आधुनिक मशीनों के जरिए काला मोतिया का इलाज होता है। डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में काला मोतिया का इलाज पहले दवाओं के जरिए किया जाता है। जब दवाओं से मरीज को आराम नहीं मिलता है तो लेजर सर्जरी और अन्य ऑप्शन अपनाएं जाते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि RML अस्पताल की ओपीडी मुख्य रूप से OPD Building (जो बाबा खड़क सिंह मार्ग पर है) में स्थित है। नेत्र विभाग (Eye Department) का ओपीडी सेक्शन इसी बिल्डिंग में है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन

  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल का काला मोतिया का इलाज करवाने के लिए सबसे पहले https://ors.gov.in पर जाएं।

    State & Hospital: Delhi और फिर 'Dr. Ram Manohar Lohia Hospital' को चुनें।

  • इसके बाद वेबसाइट पर Ophthalmology (Eye) विभाग चुनें। आपके सामने नया पेज खुलेगा।
  • इस पेज पर अपना मोबाइल नंबर भरें और OTP के जरिए अपनी डिटेल्स भरें। इससे आपको एक  Appointment ID मिलेगी।
  • ऑनलाइन वाले मरीजों के लिए अलग काउंटर होता है, जहां आप अपनी ID दिखाकर तुरंत फिजिकल पर्ची निकलवा सकते हैं और ओपीडी में इलाज करवा सकते हैं।

ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन

  • ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए सीधे ओपीडी बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर बने काउंटरों से पर्ची बना सकते हैं।

    इसके लिए आपको लंबी लाइन लगानी पड़ सकती है।

  • डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में सोमवार से शुक्रवार को सुबह 8:30 AM से 11:30 AM तक ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन किया जाता है।
  • वहीं, शनिवार को ऑफ लाइन रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 AM से 11:00 AM तक किया जाता है।
  • यहां रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए मोबाइल नंबर और आधार कार्ड साथ जरूर लेकर जाएं।

5. राजन बाबू टी.बी. अस्पताल / RTRM Hospital (दिल्ली सरकार)

यह दिल्ली सरकार के अधीनस्थ आता है। जहां OPD schedule और services public portal पर दिए गए हैं। इस अस्पताल में काला मोतिया का इलाज आधुनिक तकनीकों से किया जाता है। इस अस्पताल में काला मोतिया के इलाज के दौरान इस्तेमाल की जाने वाली दवाएं और आई ड्रॉप तक फ्री दी जाती हैं। शुरुआती स्तर पर दवाओं और आई ड्रॉप के जरिए काला मोतिया का इलाज संभव नहीं होता है तब लेजर सर्जरी से इलाज किया जाता है। 10 में से 9 मामलों में यूं तो काला मोतिया की सर्जरी में इस्तेमाल होने वाला लेंस अस्पताल में मुफ्त मिलता है। लेकिन कुछ मामलों में बाहर से लेंस लाने की सलाह दी जा सकती है। इसके लिए आपको 500 से 1000 रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं।

अगर आप दिल्ली में काला मोतियाबिंद (Glaucoma) का फ्री या कम खर्च में इलाज कराना चाहते हैं, तो ऊपर दिए गए सरकारी अस्पताल सबसे reliable विकल्प हैं। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में काला मोतिया का इलाज करवाने के लिए सुबह पर्ची जल्दी कटवाएं, जांच पूरी कराएं और follow-up कभी न छोड़ें।