Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
How To Protect Yourself From Pollution: दिल्ली-एनसीआर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। अब सुबह और शाम के वक्त हल्की ठंड महसूस होने लगी है। लेकिन प्रदूषण का स्तर गंभीर श्रेणी में पहुंच रहा है। वहीं, बुधवार और गुरुवार को घना कोहरा छाया रहा, जिसके कारण विजिबिलिटी बेहद कम हो गई है। बढ़ते प्रदूषण के कारण बुजुर्ग ही नहीं बल्कि बच्चों को भी खांसी, आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ जैसी दिक्कतें हो रही हैं। इतना ही नहीं, जहरीली हवा के कारण अस्थमा, ब्रोंकाइटिस, सीओपीडी और सांस से जुड़ी अन्य बीमारियों के मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। ऐसे में, इस मौसम में सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को सिर्फ जरूरत पड़ने पर ही बाहर निकलने का सुझाव दे रहे हैं। अगर आप भी ऑफिस-कॉलेज, स्कूल या किसी अन्य काम से घर से बाहर जा रहे हैं, तो कुछ बातों का खास ख्याल रखें। आज इस लेख में हम आपको प्रदूषण से बचाव के कुछ टिप्स बताने जा रहे हैं -
अगर आप घर से बाहर निकल रहे हैं, तो प्रदूषण से बचाव के लिए N95 मास्क का उपयोग करें। यह मास्क प्रदूषण कणों को श्वास प्रणाली में जाने से रोकता है।
अगर आपको बाहर कोई जरूरी काम नहीं है, तो घर से बाहर न निकलें। अपने घर के दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखें ताकि बाहर की प्रदूषित हवा अंदर ना आ सके।
घर के अंदर की हवा को शुद्ध करने के लिए एयर प्यूरीफायर का इस्तेमाल करें। खासतौर पर, अगर आपके घर में कोई छोटा बच्चा, बुजुर्ग या बीमार व्यक्ति है, तो उनके कमरे में एयर प्यूरीफायर जरूर लगाएं।
अपने आहार में अधिक मात्रा में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें। ये पोषक तत्व आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।
प्रदूषण के हानिकारक प्रभाव से बचने के लिए अदरक, तुलसी, शहद और हल्दी का काढ़ा पिएं। इनमें चीजों में मौजूद औषधीय गुण आपके इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। इसके अलावा, आप ग्रीन टी, हर्बल टी, जूस और पानी का सेवन कर सकते हैं।
प्रदूषण के बीच बाहर वॉक करने या जिम जाने से बचें। ऐसे में, आप घर पर ही योग या व्यायाम कर सकते हैं। इससे आप प्रदूषण से बचे रहेंगे और खुद को फिट भी रख पाएंगे।
कोहरे और स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। ऐसे में, अगर आप घर से बाहर निकलते हैं, तो सेफ ड्राइविंग करें। इसके अलावा, अपने निजी वाहन का इस्तेमाल कम करने का प्रयास करें और सार्वजनिक वाहन का प्रयोग करें। इससे न केवल प्रदूषण के स्तर में कमी आएगी बल्कि स्वास्थ्य पर भी सकारात्मक असर पड़ेगा।
Disclaimer: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।