hamburger icon
A
Read in English

दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया हुए कोरोना पॉजिटिव, दिखे बुखार के लक्षण खुद को किया आइसोलेट

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ ही 9 अन्य विधायकों को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। उप मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों ने कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है।

WrittenBy

Written By: Anshumala | Updated : September 15, 2020 7:30 PM IST

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके साथ ही 9 अन्य विधायकों को भी कोरोना होने की पुष्टि हुई है। उप मुख्यमंत्री समेत सभी विधायकों ने कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद खुद को आइसोलेट कर लिया है। सोमवार को दिल्ली विधानसभा का एक दिवसीय मानसून सत्र बुलाया गया। हालांकि, इस मानसून सत्र में मनीष सिसोदिया शिरकत नहीं कर सके। सिसोदिया ने बुखार की शिकायत (Fever symptoms) के बाद स्वयं को आइसोलेट कर लिया है। कोरोना टेस्ट करवाने पर सिसोदिया की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव (Manish Sisodia corona positive) आई है। कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा, "हल्का बुखार (Mild fever) होने के बाद आज मैंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पोजि़टिव आई है। मैंने खुद को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुखार (Fiver in hindi) या अन्य कोई परेशानी नहीं है। मैं पूरी तरह से ठीक हूं।"

View this post on Instagram

A post shared by Manish Sisodia (@msisodia.aap) on

गौरतलब है कि इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी बुखार (Fever) और गले में खराश (Sore throat) की शिकायत के उपरांत स्वयं को आइसोलेट (Isolate) किया था। हालांकि, उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई थी। वहीं, स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को भी बुखार (Fever) की शिकायत के उपरांत अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

बाद में सत्येंद्र जैन को प्लाजमा थेरेपी भी दी गई। अस्पताल से छुट्टी मिलने के लगभग एक महीने बाद सत्येंद्र जैन ने स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्य दोबारा संभाला था। जैन की अनुपस्थिति में उस समय मनीष सिसोदिया दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय का कार्यभार भी संभाल रहे थे।

बुखार के लक्षण (Symptoms of fever in hindi)

कोरोनावायरस से संक्रमित होने पर बुखार के लक्षण नजर आते हैं।

100 डिग्री फेरनहाइट शरीर का तपमान होना।

ठंड और कंपकंपी महसूस होना।

मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द होना।

हार्ट रेट तेज होना। घबराहट महसूस करना।

सिरदर्द करना। चक्कर आने सा मसहूस करना।

खाने-पीने की इच्छा में कमी आना।

उल्टी, दस्त, कमजोरी और सुस्ती महसूस करना।

गले में खराश होना।

बुखार होने पर कब जाएं डॉक्टर के पास

जब लगातार तीन दिन के बाद भी आपको तेज बुखार रहे।

बार-बार बुखार आता-जाता रहे।

दिल की धड़कनों का बढ़ जाना।

ठंड लगना, मांसपेशियों में ऐंठन।

शरीर में बहुत अधिक दर्द होना।

सूजन की समस्या नजर आना।

Seasonal Diseases: बदलते मौसम में हो सकती हैं ये बीमारियां, जान लें फ्लू और कोरोना फीवर में फर्क