
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Written By: Mukesh Sharma | Published : April 15, 2026 8:48 PM IST
Image credits by: dehydration and minerals deficiency in summer
Summer Health Problems: गर्मियां अब धीरे-धीरे अपनी असली रूप में आने लगी हैं। कहने का मतलब है, गर्मी तेज होती जा रही है और इसका असर शरीर पर भी साफ नजर आने लगा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि गर्मी के मौसम में तेज धूप, पसीना और डिहाइड्रेशन के कारण मांसपेशियों में खिंचाव, थकान और जोड़ों में दर्द की शिकायतें बढ़ने लगती हैं? आप में से अधिकतर लोग इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन यह शरीर के असंतुलन का संकेत है, जिस पर समय रहते ध्यान न दिया गया तो परेशानी बढ़ सकती है। कहते हैं कि सही दिनचर्या, पर्याप्त पानी, संतुलित आहार और हल्की-फुल्की गतिविधियों को अपनाकर इस समस्या से काफी हद तक राहत पाई जा सकती है। ऐसे में क्यों न एक सही दिनचर्या क्या होती है जाना जाए और अपने जोड़ों के दर्द को मैनेज किया जाए। चलिए हम आपको बताते हैं कैसी होनी चाहिए आपकी दिनचर्या।
गर्मियों में पसीना अधिक आता है। इस कारण शरीर में पानी और जरूरी मिनरल्स की कमी हो जाती है। अक्सर इस कारण मांसपेशियों में ऐंठन, कमजोरी और खिंचाव जैसी परेशानियां महसूस होती हैं। वहीं जब डिहाइड्रेशन हो जाता है तो ब्लड सर्कुलेशन भी प्रभावित होता है, जिससे शरीर के अलग-अलग हिस्सों में दर्द और थकान बढ़ जाती है। इसका एक और मुख्य कारण है, जिसपर ध्यान कम ही जाता है, जो है, ज्यादा गर्मी में अक्सर लोग शारीरिक गतिविधियां कम कर देते हैं, जिससे मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और जोड़ों में जकड़न महसूस होती है।
सबसे जरूरी है कि आप गर्मी में शरीर को सक्रिय रखें, लेकिन सही समय और तरीके अपनाना सबसे ज्यादा जरूरी है। सुबह या शाम के ठंडे वातावरण में हल्की एक्सरसाइज, वॉक या योग करना फायदेमंद होता और शरीर भी अच्छा महसूस करता है। वहीं लंबे समय तक एक ही जगह बैठने से बचें और हर 30–40 मिनट बाद थोड़ा चलें या स्ट्रेचिंग करें। इससे मांसपेशियों का लचीलापन बना रहेगा और दर्द की संभावना कम होने लगेगी।
गर्मियों में अच्छी सेहत के लिए शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना सबसे जरूरी होता है। इसलिए दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और नारियल पानी, छाछ या फलों का सेवन करें। मांसपेशियों के खिंचाव से राहत पाने के लिए हल्की स्ट्रेचिंग और जरूरत पड़ने पर ठंडे पानी से स्नान या ठंडी सिकाई करना भी मददगार साबित होता है। साथ ही कोशिश करें कि आप ढीले और हल्के कपड़े पहनें, ताकि शरीर का तापमान संतुलित रहे। वहीं, संतुलित आहार में कैल्शियम और मैग्नीशियम युक्त चीजें शामिल करें, ताकि मांसपेशियों को आराम मिले।
अगर यह दर्द लंबे समय तक बना रहे या आपकी रोजमर्रा की गतिविधियों में बाधा डालने लगे, तो इसे नजरअंदाज करना आपके लिए बड़ी परेशानी खड़ी कर सकता है। खासकर जब मांसपेशियों में बार-बार ऐंठन हो, कमजोरी महसूस हो या जोड़ों में सूजन और दर्द बढ़ जाए, तो विशेषज्ञ से परामर्श लेने में देरी न करें। समय पर उपचार से न केवल समस्या बढ़ने से रोकी जा सकती है, बल्कि शरीर को फिर से स्वस्थ और सक्रिय बनाया जा सकता है। गर्मी के मौसम में छोटी-छोटी सावधानियां और सही दिनचर्या अपनाकर आप खुद को इस दर्द से बचा सकते हैं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.