Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Dehydration: गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने से अक्सर लोग डिहाइड्रेशन के शिकार हो जाते हैं। हालांकि, डिहाइड्रेशन इस मौसम में होने वाली एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना खतरनाक साबित हो सकता है। गर्मी में बहुत अधिक पसीना आने के कारण शरीर की नमी खो जाती है। ऐसे में आप देर तक तरल पदार्थों का सेवन नहीं करेंगे, तो डिहाइड्रेशन के शिकार हो सकते हैं। शरीर को हाइड्रेट रखना बहुत जरूरी है। इसके लिए आप पानी, जूस, शरबत जितना हो सके पिएं। ऐसा करने से शरीर में पानी की कमी नहीं होगी और आप डिहाइड्रेशन से बचे रहेंगे। जानें, क्या है डिहाइड्रेशन, इसके लक्षण, कारण और घरेलू उपचार (Dehydration symptoms, causes and home remedies) ...
डिहाइड्रेशन को निर्जलीकरण भी कहते हैं। जब शरीर से पसीना अधिक निकलता है, तो शरीर के तापमान को संतुलित करने के लिए ज्यादा पानी की जरूरत पड़ती है। यदि आप कम पानी पीते हैं, तो डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ सकता है। शरीर में पानी की कमी होने से मिनरल्स जैसे नमक और शुगर लेवल कम हो जाती है। कुछ मामलों में डिहाइड्रेशन या हीट स्ट्रोक के कारण मौत भी हो जाती है, इसलिए इससे बचाव और समय रहते इलाज जरूरी है। डिहाइड्रेशन का शिकार कोई भी हो सकता है। हालांकि, बच्चों और बुजुर्गों में डिहाइड्रेशन खतरनाक हो सकता है। टीनएजर बच्चों में डिहाइड्रेशन के लक्षण गंभीर रूप से दस्त और उल्टी होती है। अधिकतर लोगों को समझ नहीं आता कि डिहाइड्रेशन होने पर क्या होता है। ऐसे में आप इन संकतों से जान सकते हैं कि आप डिहाइड्रेशन के शिकार हो गए हैं।
काफी देर तक पेशाब ना लगना
पेशाब पीले रंग का होना
चक्कर आना, अंधेरा छाना
तेज सिरदर्द
ड्राई स्किन
घबराहट महसूस करना
कब्ज की शिकायत
मुंह का सूखना
सुस्ती और थकान
कमजोरी महसूस करना
आमतौर पर डिहाइड्रेशन तब होता है, जब आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। गर्मी में जब आप देर तक धूप में बिना खाए-पिए घूमते हैं, तो शरीर से पसीना अधिक निकलता है, जिससे शरीर में पानी की कमी हो जाती है। नर्जलीकरण (Dehydration) गर्मी में उल्टी होने, बुखार, दस्त लगने, धूप के प्रभाव, अधिक एक्सरसाइज करने, अनहेल्दी ईटिंग हैबिट्स और सही समय पर ना खाना आदि डिहाइड्रेशन के कारण हो सकते हैं।
शरीर में पानी की कमी बिल्कुल ना होने दें। शरीर को 70 प्रतिशत पानी की जरूरत होती है। ऐसे में वाटर इनटेक को बढ़ाएं। दिन भर में दो-तीन लीटर पानी पिएं। पयास नहीं लगने पर भी पानी पीते रहें। साथ ही ताजे फलों से तैयार जूस, नारियल पानी, बेल का शरबत, नींबू पानी पीना भी गर्मी में आपको कई रोगों से बचाए रखने के लिए हेल्दी ड्रिंक्स हैं।
यदि आपको उल्टी और दस्त की शिकायत है, तो दही खाना फायदेमंद हो सकता है। दही आसानी से पचता है। इसमें आप काला नमक, भुना हुआ जीरा डालकर खाएंगे, तो स्वाद भी बढ़ जाएगा।
इन दिनों मिलने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, अंगूर, संतरा, पपीता खाएं। सब्जी में तोरी, टमाटर आदि का सेवन लाभकारी होगा।
केला में पोटैशियम अधिक होता है। डिहाइड्रेशन होने पर शरीर में पोटैशियम की मात्रा कम हो जाती है। ऐसे में प्रतिदिन दो केला खाएं।
डिहाइड्रेशन होने पर नारियल पानी जरूर पिएं। एक गिलास नारियल पानी पीने से शरीर में पानी की कमी दूर होती है। इसमें कैलोरी की मात्रा भी कम होती है, जिससे वजन बढ़ने का भी डर नहीं होता।
दही आप रोज खाते हैं, उसी दही से आप घर पर छाछ भी बना सकते हैं। घर से बाहर निकलने से पहले एक गिलास छाछ पी लें। शरीर से पसीना निकलेगा भी तो आपको डिहाइड्रेशन की शिकायत नहीं होगी। आप घर पर छाछ बनाने के लिए दही को मिक्सी में डालें। उसमें पानी, काला नमक, भुना हुआ जीरा और सादा नमक डालकर मिक्सी में ब्लेंड कर लें। इसमें आप पुदीने की पत्तियां भी फ्लेवर लाने के लिए डाल सकते हैं।
नींबू पानी एक हेल्दी ड्रिंक है। इससे वजन भी कम होता है। शरीर में विटामिन सी की कमी नहीं होती है। शरीर हाइड्रेट रहता है। नींबू पानी में आप शहद मिलाकर पिएंगे, तो अधिक लाभ होगा।