Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

किस विटामिन की कमी से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है? जानिए कैसे करें पूर्ति

Which vitamin Deficiency Causes Heart Attack : हार्ट अटैक या फिर हार्ट संबंधी परेशानियों के पीछे कई वजह हो सकती है। लेकिन कुछ विटामिन्स की कमी के कारण भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इस विटामिन के बारे में-

किस विटामिन की कमी से हार्ट अटैक का खतरा बढ़ता है? जानिए कैसे करें पूर्ति
vitamin Deficiency Causes Heart Attack

Written by Kishori Mishra |Updated : October 7, 2024 3:03 PM IST

Which vitamin Deficiency Causes Heart Attack : शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल की वजह से हार्ट अटैक का खतरा काफी ज्यादा रहता है। लेकिन दिन की नसें ब्लॉक होने के पीछे न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल होता है, बल्कि कई अन्य वजहों से भी हार्ट अटैक का खतरा रहता है। जिसमें कुछ विटामिन्स भी शामिल है। जी हां, शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से हार्ट अटैन आने का खतरा बढ़ जाता है। इस लेख में हम आपको ऐसे विटामिन्स के बारे में बताएंगे, जिससे हार्ट अटैक आने की संभावना होती है। आइए जानते हैं किस विटामिन की वजह से हार्ट अटैक का खतरा रहता है?

किस विटामिन की कमी से आ सकता है हार्ट अटैक?

शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी से हार्ट संबंधी समस्याओं का खतरा रहता है। आइए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में-

क्या विटामिन डी की कमी से आ सकता है हार्ट अटैक?

शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी के कारण हार्ट अटैक का खतरा रहता है, जिसमें विटामिन डी शामिल है। यह हड्डियों के लिए काफी जरूरी माना जाता है। हाल ही में हुए रिसर्च से पता चलता है कि विटामिन डी दिल को स्वस्थ रखने में काफी जरूरी विटामिन्स में से एक है। अगर आप हार्ट डिजीज से जूझ रहे हैं, तो शरीर में विटामिन डी की पूर्ति जरूर करें। अगर किसी कारण से इस विटामिन की कमी हो जाए, तो तुरंत इसकी पूर्ति करें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं, तो हार्ट से जुड़ी परेशानियां काफी हद तक हो सकती हैं।

Also Read

More News

क्या विटामिन बी12 की कमी से आ सकता है हार्ट अटैक?

विटामिन बी12 स्वस्थ शरीर के लिए बेहद ही जरूरी विटामिन्स में से एक है। अगर इसकी कमी होने लगे, तो कई तरह की हार्ट संबंधी समस्याएं हो सकती हैं, जिसमें मैक्रोसाइटोसिस और हाइपरहोमोसिस्टीनीमिया जैसी स्थिति शामिल है। ऐसे में शरीर में अगर आपको पहले से ही हार्ट से जुड़ी किसी तरह की परेशानी है, तो इसकी पूर्ति बेहद जरूरी हो जाती है।

कैसे करें इसकी पूर्ति?

शरीर में विटामिन डी की पूर्ति के लिए आप अपने आहार में दूध, दही और पनीर जैसे आहार का सेवन करें। यह आपके हार्ट के लिए बेहद जरूरी विटामिन्स में से एक है। इसकी अधिक कमी होने पर डॉक्टर की सलाह पर सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।

शरीर में विटामिन बी12 की पूर्ति के लिए आप अपने आहार में मीट, मुर्गी, दूध, अंडे, मशरूम, शैवाल और सब्जियों जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read : नसों में खून का दौरा कम होने पर आता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक, जानिए दोनों में अंतर, कारण और उपचार