Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

विटामिन B12 की कमी से आप हो सकते हैं इन रोगों के शिकार, जानिए क्यों जरूरी है बी12

आज हम जानने वाले हैं की विटामिन बी 12 की कमी के कारण आपको कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं और आप इन्हें कैसे ठीक कर सकते हैं।

विटामिन B12 की कमी से आप हो सकते हैं इन रोगों के शिकार, जानिए क्यों जरूरी है बी12

Written by Atul Modi |Published : July 27, 2021 9:14 PM IST

आपके शरीर के लिए विटामिन बी12 (Vitamin B12) एक बहुत ही आवश्यक विटामिन होता है। यदि आप के शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाती है, तो आप को बहुत से लक्षण देखने को मिलते हैं जैसे- एनीमिया आदि जिनमे से बहुत सारे लक्षण यदि समय से ट्रीट न किए जाए तो वह गंभीर भी हो सकते हैं। इसके अलावा आपके पेट में भी बहुत सारी बीमारियां केवल विटामिन बी 12 की कमी (Vitamin B12 Deficiency) के कारण हो सकती हैं। तो आइए जानते हैं विटामिन बी12 की कमी हो जाती है तो आप के शरीर में कौन से बदलाव होते हैं और उन्हें आप कैसे ठीक कर सकते हैं।

विटामिन बी 12 की कमी के कारण कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं?

  • एट्रोफिक गैस्ट्रोसिस जिसमें आपके पेट की लाइनिंग पतली हो जाती है।
  • पर्निशियस एनीमिया एक ऐसी स्थिति होती है जो विटामिन बी 12 की कमी के कारण होती है और इससे हमारा शरीर इसे अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है।
  • आपको कुछ ऐसी स्थितियां हो जाती हैं जो आपकी छोटी आंत को प्रभावित करती हैं जैसे क्रोहन डिजीज, सिलियक डिजीज, बैक्टीरिया ग्रोथ और पैरासाइट आदि।
  • कुछ इम्यून सिस्टम डिसऑर्डर जैसे ग्रेव डिजीज और लुपुस।
  • अधिक शराब के सेवन करने से भी आपको कुछ ऐसी स्थिति हो जाती हैं जिनसे आपका शरीर विटामिन बी12 अब्जॉर्ब नहीं कर पाता है।
  • कुछ ऐसी दवाइयों का सेवन करना जो विटामिन बी 12 के अब्सोर्पशन को प्रभावित कर रही हो।

कुछ अन्य बदलाव जो आपके शरीर में विटामिन बी 12 की कमी के कारण देखने को मिल सकते हैं:

  1. आप की स्किन में पीलापन हो जाना: जब आप के शरीर में विटामिन बी 12 की कमी हो जाती है तो आप का शरीर पीला पड़ने लगता है क्योंकि आप के शरीर में रेड ब्लड सेल्स व खून की कमी हो जाती है।
  2. जीभ का लाल होना: आप की जीभ यदि लाल हो जाती है या वह सूज जाती है और उसमे बहुत दर्द होता है तो यह भी विटामिन b12 की कमी का ही एक लक्षण होता है।
  3. मुंह में छाले होना: इस विटामिन की कमी के कारण आप के मुंह में बहुत से छाले हो जाते हैं जिनमें आप को बहुत दर्द होता है और वहां सूजन भी आ जाती है।
  4. आप के चलने व बोलते समय दिक्कत:विटामिन बी 12 की कमी के कारण आप को चलने में भी दिक्कत होने लगती है क्योंकि इस की कमी के कारण धीरे धीरे आप का नरवस सिस्टम डेमेज होने लगता है।
  5. देखने में समस्या होना: आप को धुंधला दिखना या दिखने में समस्या होना भी विटामिन बी 12 की कमी का एक लक्षण होता है। यह भी अक्सर नरवस सिस्टम के डेमेज होने के कारण होता है।

विटामिन बी 12 की कमी होने के कारण आपको कौन कौन से लक्षण देखने को मिल सकते हैं?

  • डिप्रेशन
  • इरीटेशन होना।
  • आप के व्यवहार में व आप के सोचने और महसूस करने में दिक्कत होना।
  • आप की समझ में कमी आना, आप की याददाश्त का कमजोर होना आदि।
  • भूख कम लगना।

विटामिन बी12 की कमी पूरी करने के लिए क्या खाएं?

मुख्य तौर से यह विटामिन एनिमल प्रोडक्ट्स में पाया जाता है। इस की कमी को पूरा करने के लिए आप मछली, मीट, अंडे, दूध व दूध से बनी चीजें व अन्य डेयरी उत्पादों का सेवन कर सकते हैं। यदि आप सीरियल्स को अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करते हैं तो भी आप को अच्छी खासी विटामिन बी 12 की मात्रा मिल जाती है। विटामिन बी 12 पौधों से मिलने वाली चीजों में आम तौर पर नहीं पाया जाता है। अतः एनिमल प्रोडक्ट ही अपनी डायट में शामिल करें।

निष्कर्ष

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Also Read

More News

जब आप को महसूस होता है कि आप को विटामिन बी 12 की कमी हो रही है या आप को एनीमिया हो जाता है तो आप को अपने जीपी को दिखाना चाहिए। यह समस्याएं आप को ब्लड टेस्ट या लक्षणों की गंभीरता के आधार पर पता चलती हैं। अतः यदि आप को गम्भीर लक्षण लगते हैं तो जीपी के पास जाए।

About the Author

... Read More