Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इस विटामिन की कमी से हो सकता है लकवा, धीरे-धीरे दिमाग होने लगता है खोखला

World Stroke Day 2023 : लकवा यानि पैरालिसिस नर्व सिस्टम के डैमेज होने की वजह से होता है। नर्व डैमेज होने के पीछे शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं इस बारे में-

शरीर में इस विटामिन की कमी से हो सकता है लकवा, धीरे-धीरे दिमाग होने लगता है खोखला

Written by Kishori Mishra |Updated : October 26, 2023 10:43 AM IST

World Stroke Day 2023 :  शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हम में से कई लोग काफी ज्यादा प्रयास करते हैं। लेकिन कई बार हमारे द्वारा की गई छोटी-छोटी गलतियां स्वास्थ्य पर गहरा असर डाल देती हैं। इन गलतियों में शरीर में कुछ पोषक तत्वों की कमी शामिल है। हम सभी इस बात को अच्छी तरह से जानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पोषक तत्वों से भरपूर आहार की जरूरत होती है। अगर इन पोषक तत्वों की कमी हो जाए, तो कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं, जिसमें अंधापन से लेकर लकवा होना शामिल है। जी हां, शायद आपको इस बात से आश्चर्य हो कि पोषक तत्वों की कमी से लकवा कैसे हो सकता है। लेकिन यह बात सच है। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने नोएडा- गाजियाबाद में स्थित भावा न्यूरोसेंटर के सीनियर कंसल्टेंट न्यूरोलॉजिस्ट और डायरेक्टर डॉ. अभिनव गुप्ता से बातचीत की है। आइए जानते हैं किस विटामिन की कमी से लकवा होने का खतरा रहता है?

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिनव गुप्ता का कहना है कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन की जरूरत होती है। विटामिन्स हमारे शरीर को स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसकी मदद से सेलुलर डैमेज को रिपेयर करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है। विटामिन्स न्यूरो से जुड़ी परेशानियों को भी दूर करने में प्रभावी हो सकता है। पैरालिसिस (Paralysis) यानि लकवा होने के खतरे को कम करने के लिए विटामिन B12 युक्त (vitamin B12 deficiency) आहार का सेवन करना बेहद जरूरी है। अगर शरीर में इसकी कमी हो जाए, तो इससे लकवा होने की संभावना बढ़ जाती है।  

क्या है पैरालिसिस और विटामिन B12 के बीच संबंध

डॉक्टर का कहना है कि हमारे ब्रेन का सेल्स, नर्व और ब्लड सेल्स, विटामिन बी12 पर आश्रित होता है। शरीर में इसकी पूर्ति से ये सेल्स बेहतर ढंग से कार्य करते हैं। वहीं, अगर इसकी कमी होने लगे, तो ये सेल्स ढंग से कार्य करने में असमर्श होते हैं। 

Also Read

More News

एनबीसीआई की रिसर्च में भी इस बात का खुलासा हुआ है कि अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो पैरालिलिस का खतरा काफी हद तक बढ़ सकता है। इसलिए इसकी पूर्ति होना बहुत ही जरूरी है। 

दरअसल, B12 हमारे शरीर में माइलिन (Mylin) बनाने में मददगार हो सकता है। यह तंत्रिका तंत्र में “नर्व” के चारों ओर एक सुरक्षात्मक परत बनाती है। ऐसे में जब हमारे शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाए, तो इसकी वजह से ये लेयर टूटने लग जाती है। ऐसे में तंत्रिका तंतुओं को नुकसान पहुंचने का खतरा रहता है। इससे लकवा होने का खतराबढ़ता है। साथ ही दिमाग धीरे-धीरे खोखला होने लग सकता है।

पैरालिसिस के लक्षण क्या हैं? - Symptoms of Paralysis 

शरीर में विटामिन बी12 की कमी से होने वाले पैरालिसिस के लक्षण निम्न हो सकते हैं, 

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

  • हाथों और पैरों में झनझनाहट महसूस होना, जिसके बाद शरीर की सेंसिटिविटी खत्म हो जाती है। 
  • दिमाग सही से कार्य न करना
  • शरीर को संतुलित करने में परेशानी होना
  • कामोत्तेजना से परेशानी होना, जो सेक्सुअल लाइफ पर असर डालता है।
  • शरीर के कुछ हिस्सों में कुछ भी महसूस न होना
  • चलने और बोलने में परेशानी
  • आंखों में समस्याएं होना
  • मूत्राशय की समस्याएं, इत्यादि। 

बता दें कि अगर आपको विटामिन बी12 की कमी से लकवा हुआ है, तो इसकी पूर्ति या फिर सप्लीमेंट्स लेने से लकवा को काफी ठीक किया जा सकता है। हालांकि, यह बात इस बात पर निर्भर करती है कि आपका नर्व डैमेज कितना गंभीर हुआ है।