
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : January 14, 2025 7:31 AM IST
White Hair Problem In Kids And Teenagers:बालों के सफेद होने की कंडीशन अब केवल बुढ़ापे या बड़ी उम्र के लोगों से जुड़ी हुई नहीं है। बल्कि, कम उम्र में भी लोगों के बाल सफेद होने की प्रॉब्लम दिखायी दे रही है। 20-30 साल के यंगस्टर्स के बालों में भी समय से पहले सफेदी आने की समस्या (white hair problem in younger people) दिखायी दे रही है वहीं, अब बच्चों और टीनएजर्स के बाल भी समय से पहले सफेद होते रहे हैं। छोटी उम्र में ही बच्चों के बाल सफेद होने से माता-पिता परेशान हो जाते हैं कि कहीं उनके बच्चे को किसी तरह की बीमारी तो नहीं या कहीं बच्चे को किसी तरह की एलर्जी तो नहीं।
बच्चों में व्हाइट हेयर की प्रॉब्लम (White hair problem in kids) के कारण जहां पेरेंट्स परेशान हो जाते हैं वहीं, वे बच्चे के इलाज के लिए भागदौड़ भी करने लगती हैं। बच्चों के बालों को सफेद होने से बचाने के लिए जहां अलग-अलग तक की हेयर ट्रीटमेंट्स और हेयर केयर प्रॉडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं वहीं कई बार बच्चों को कुछ दवाइयां भी खिलाने के लिए तैयार हो जाते हैं।
कम उम्र में बच्चों के बालों का सफेद होना आमतौर पर किसी गम्भीर कारण के चलते हो सकता है। ये कारण लाइफस्टाइल से लेकर पारिवारिक भी हो सकते हैं। जैसे,
अगर माता-पिता या परिवार के अन्य लोगों के बाल समय से पहले सफेद होते रहे हैं तो बच्चों के बाल भी कम उम्र में सफेद होने का रिस्क बढ़ सकता है।
शरीर में विटामिन बी12 की कमी हो जाने पर (Vitamin B12 deficiency) बचपन में ही इसका असर दिखायी दे सकता है और बच्चों के बाल सफेद हो सकते हैं। इसी तरह विटामिन डी की कमी हो जाने पर, ज़िंक और कॉपर की कमी से भी समय से पहले बाल सफेद हो सकते हैं।
बच्चों में अगर लगातार तनाव बना रहे (stress in kids) और वे मेंटली परेशान रहते हैं तो इससे बच्चों के बाल बहुत कम उम्र में ही सफेद होना शुरू हो सकते हैं।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।