Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में इन विटामिन की कमी से होती है हाथ-पैरों में झुनझुनी, आज ही खून की जांच कराकर शुरू कराएं इलाज

Tingling In Hands And Feet : हाथ-पैरों में झुनझुनी के पीछे कुछ विटामिन्स की कमी हो सकती है। आइए जानते हैं इन विटामिन्स के बारे में और कैसे करें इसकी पूर्ति?

शरीर में इन विटामिन की कमी से होती है हाथ-पैरों में झुनझुनी, आज ही खून की जांच कराकर शुरू कराएं इलाज

Written by Kishori Mishra |Updated : April 12, 2024 1:27 PM IST

Tingling In Hands And Feet : अक्सर लोगों को हाथ-पैरों में झुनझुनी की परेशानी एक ही अवस्था में लंबे समय तक बैठने या फिर खड़े होने की वजह से होता है। कई बार एक ही स्थिति में सोने से भी शरीर के लगभग हर हिस्से में झुनझुनी की परेशानी होने लगती है। दरअसल, जब आप एक स्थिति में रहते हैं, तो नसों पर दबाव पड़ने लगता है ऐसे में खून का प्रवाह कम हो जाता है। इससे शरीर में पिन जैसी चुभन होने लगती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई बार शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हाथ-पैरों में झुनझुनी की परेशानी होती है। जी हां, हाथ-पैरों में झुनझुनी का कारण शरीर में कुछ विटामिन्स की कमी भी हो सकती है। आइए जानते हैं शरीर में किन विटामिन्स की वजह से हो सकती है हाथ-पैरों में झुनझुनी की परेशानी?

नसों में झुनझुनी की परेशानी किस विटामिन की कमी से होती है? - Which vitamin deficiency causes tingling?

विटामिन बी12 के कारण हो सकती है हाथ-पैरों में झुनझुनी

शरीर में विटामिन बी12 की कमी के कारण हाथ-पैरों में झुनझुनी की परेशानी हो सकती है। दरअसल, विटामिन बी12 कोशिकाओं में एनर्जी को उत्पन्न करने का कार्य करती है। अगर इसकी कमी हो जाए, तो कोशिकाएं कमजोर हो जाती है। ऐसे में विटामिन बी12 से भरपूर आहार जैसे- अंडे, डेयरी प्रोडक्ट्स इत्यादि का सेवन करें।

विटामिन बी6 की कमी होती है झुनझुनी कारण

हाथ-पैरों में झुनझुनी होने के पीछे शरीर में विटामिन बी6 की कमी हो सकती है। आपको अपने आहार में विटामिन बी6 युक्त आहार जैसे- नट्स, बीज, मीट, मछली इत्यादि को शामिल करने की आवश्यकता होती है।

Also Read

More News

विटामिन बी1 है जरूरी

हाथ-पैरों में झुनझुनी होने के पीछे शरीर में विटामिन बी1 की कमी हो सकती है। इस विटामिन की मदद से नर्व इंपल्‍स और न्‍यूरोन रिपेयर का कार्य होता है। इसकी पूर्ति के लिए आप फलियां, साबुत अनाज, ड्राईफ्रूट्स इत्यादि का सेवन कर सकते हैं।

विटामिन ई की कमी

विटामिन ई की कमी के कारण कुछ लोगों के हाथ-पैरों में काफी ज्यादा झुनझुनी हो सकती है। इस विटामिन की मदद से आंत में वसा का अवशोषण कम हो सकता है। ऐसे में हाथ-पैरौं में झुनझुनी की परेशानी हो सकती है। इन विटामिन्स की पूर्ति के लिए आपको अपने आहार में ड्राईफ्रूट्स, बीज, वनस्पति तेल इत्यादि को शामिल करने की जरूरत होती है।

फोलेट यानि विटामिन बी9 की कमी

हाथ-पैरों में झुनझुनी होने के पीछे विटामिन बी9 की कमी बो सकती है। इसकी पूर्ति के लिए आप अपने आहार में पत्तेदार साग, मूंगफली,  साबुत अनाज, सेम इत्यादि को जोड़ सकते हैं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।