Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Symptoms of Magnesium Deficiency: मैग्नीशियम शरीर के हर अंग के लिए जरूरी है, खास तौर से दिल, गुर्दे और मांसपेशियों के लिए। ये एंजाइम को एक्टिवेट करने, शरीर को एनर्जी और पोषण देने का काम करता है। लेकिन क्या आपको पता है कि मैग्नीशियम का कम स्तर आपको अवसाद और चिंता की ओर भी ले जा सकता है। मैग्नीशियम दरअसल, आपके शरीर में एक ऐसे तत्व के रूप में काम करता है, जो शांति प्रदान करता है। खासतौर से दिमाग को शांत रखता है। जानिये मैग्नीशियम की कमी कैसे आपको डिप्रेशन का शिकार बना सकती है।
मैग्नीशियम मस्तिष्क के न्यूरोट्रांसमीटर या रासायनिक संदेशवाहकों को नियंत्रित करने में मदद करता है, जिसकी वजह से शरीर पर शांत प्रभाव पड़ता है। मैग्नीशियम एक इंट्रासेल्युलर आयन है, लेकिन जब ये स्ट्रेस के संपर्क में आता है तो एक सुरक्षात्मक तंत्र के रूप में एक्स्ट्रासेल्युलर कंपाटमेंट में चला जाता है, ताकि तनाव से बचाव कर सके। मैग्नीशियम, तनाव पैदा करने वाले उत्तेजकों को वहीं रोक देता है। लेकिन मैग्नीशियम की कमी होने पर ये सुरक्षात्मक कवच नहीं तैयार हो पाता है और स्ट्रेस के उत्तेजकों को हमला करना आसान हो जाता है।
गामा-अमीनोब्यूटिरिक एसिड या GABA एक अवरोधक न्यूरोट्रांसमीटर है। यह आपके सेंट्रल नर्वस सिस्टम में संकेतों को अवरुद्ध कर सकता है, आपके मस्तिष्क को धीमा कर सकता है और एक शांत प्रभाव पैदा कर सकता है। एंजाइटी के समय में GABA की वजह से बहुत राहत मिलती है। मैग्नीशियम, GABA एक्टिविटी को बढाकर मस्तिष्क तक एंजाइटी को पहुंचने ही नहीं देता है।
आपके मन में ये सवाल जरूर आ रहा होगा कि यहां बात एंजाइटी और डिप्रेशन की चल रही है तो मांसपेशियों की बात बीच में क्यों आ गई? दरअसल, जब कोई व्यक्ति एंजाइटी में होता है तो उसकी मांसपेशियों में तनाव आ जाता है। ऐसे में, अगर मैग्नीशियम की कमी है तो मांसपेशियों में क्रैम्प और तनाव आ सकते हैं। मैग्नीशियम की पर्याप्त मात्रा टेंशन को कम करती है और एंजायटी के लक्षणों को भी कम करती है।
आपके शरीर में मैग्नीशियम की कमी है या नहीं इसका अंदाजा मत लगाइये। डॉक्टर से सलाह लेने और टेस्ट कराने के बाद ही सप्लीमेंट की तरफ रुख करें। आप मैग्नीशियम की कमी पूरी करने के लिए नीचे दिये गए सप्लीमेंट्स की खुराक ले सकते हैं। लेकिन इसके लिए भी डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
मैग्नीशियम साइट्रेट(Magnesium Citrate)
मैग्नीशियम ऑक्साइड(Magnesium Oxide)
मैग्नीशियम क्लोराइड(Magnesium Chloride)
मैग्नीशियम ऑरोटेट(Magnesium Orotate)
मैग्नीशियम एसिटाइल टॉरेट(Magnesium Acetyl Taurate)
पर्याप्त मात्रा में मैग्नीशियम का सेवन सुनिश्चित करने के लिए, अपने आहार पर निर्भर रह सकते हैं। मैग्नीशियम से भरपूर खाद्य पदार्थों में कद्दू और चिया के बीज, पालक जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां, फलियां और साबुत अनाज शामिल हैं। बादाम, काजू, ब्राजील नट्स, मूंगफली, कद्दू के बीज और चिया के बीज जैसे मेवे और बीज भी इस पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। कम वसा वाला दूध, दही और अन्य डेयरी उत्पाद भी इसका अच्छा स्रोत हैं। एक अच्छा नियम यह है कि फाइबर से भरपूर खाद्य पदार्थों में आमतौर पर मैग्नीशियम होता है। इसके अलावा, सैल्मन और मैकेरल जैसी मछलियां, केले में भी मैग्नीशियम होता है।
Disclaimer : प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।