... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों को दीपिका पादुकोण ने दी ये सलाह
Deepika Padukone : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण उस समय काफी दुखी हो गई, जब उन्हें एक्टर और कॉमेडियन दानिश सैत ने सोशल मीडिया पर अपने मेंटल हेल्थ के बारे में बताया। सामाजिक रूप से अपने अनुभवों को शेयर करने वालों को दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone ) ने एक महत्वपूर्ण सलाह दी। दरअसल, दानिश सैत ने अपने कई ट्वीट पर डिप्रेशन और एंग्जायटी के बारे में बताया।
It is extremely heartening to see soo many of you coming out and sharing your experience with mental illness.
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) June 15, 2020
अपने ट्वीट पर दानिश सैत ने लिखा, "मेरा थर्ड ईयर, थेरेपी और डिप्रेशन दूर करने में बीता, मैं सिप्रालेक्स दवाई खाए बगैर रात को सोता नहीं था। डिप्रेशन का कोई लक्षण सामने नजर नहीं आता, यह अंदर से आपको कमजोर करता है। आप अंदर से कुछ भी बयां नहीं कर पाते हैं और इसे समझना उससे भी कहीं ज्यादा कठिन हो जाता है। ऐसे में मनोवैज्ञानिक की आपकी उम्मीद होते हैं।" दानिश के यह पोस्ट देखकर दीपिका काफी दुखी हो गईं।
My 3rd year through therapy and anti depressants, I don’t sleep at night without taking my cipralex tablet. Depression doesn’t look like anything, it makes you feel like nothing from within. Hard to describe, harder to understand. Doctors / professionals have been my only hope.
— Danish Sait (@DanishSait) June 15, 2020
अपने ट्वीट पर दीपिका ने लिखा, 'आप लोगों को ऐसे देखना और मानसिक बीमारी के अपने अनुभव को शेयर करते हुए देखना दुखदायी है।' उन्होंने आगे लिखा 'हालांकि, मैं आप लोगों को सलाह देती हूं कि ऐसे दवाइयों के नाम और इसकी खुराक के बारे में नहीं बताना चाहिए। क्योंकि, यह नियम सभी पर फिट नहीं बैठता है। जानकारी का संभवतः दुरुपयोग किया जा सकता है।'
However,I would recommend not naming the medication you are on and/or the specifics of the dosage.Simply because:
-it is not a one rule fits all. - the information could potentially be misused. — Deepika Padukone (@deepikapadukone) June 15, 2020
बता दें कि रविवार की सुबह बॉलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) ने बांद्रा स्थित आवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुंशांत की मौत के बाद बॉलीवुड के तमाम टीवी इंडस्ट्री ने अपना दुख प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि सुशांत काफी दिनों से डिप्रेशन की समस्या से जूझ रहे थे।
सुशांत की मौत की खबर सुनने के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल पोस्ट में एक नोट लिखा है। यह नोट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। अपने पोस्ट में दीपिका ने सुशांत को याद करते हुए अपनी दिल की बात लिखी।
दीपिका पादुकोण ने लिखा, "एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जिसे मानसिक बीमारी का खुद अनुभव हुआ है, मैं मदद के लिए आगे आने और समस्या साझा करने पर जोर देती हूं। ऐसे समय में बात करें, अपनी परेशानी शेयर करें और जाहिर करें। दूसरों की मदद लें। आप इस लड़ाई में अकेले नहीं हैं, याद रखें। इसमें हम एक साथ हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात उम्मीद है। "
Hand Hygiene: ज़्यादातर लोग नहीं करते हैंड सैनिटाइज़र का सही इस्तेमाल, जानें क्या है सही तरीका