Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
Deepika Padukone on mental health: मेंटल हेल्थ पर दीपिका पादुकोण ने एक बार फिर खुल कर बात की है। उन्होंने एक फेमस न्यूज चैनल से बात करते हुए बताया कि दुनिया भर में ही नहीं भारत में मेंटल हेल्थ पर खुल कर बात करने की जरुरत है। दीपिका ने बताया कि एक समय था जब वो अपने मेंटल हेल्थ को लेकर टूट चुकी थीं। पर वो लोगों के सामने ऐसे आती थीं कि मानों सो ठीक हों और सब कुछ अच्छा हो। लेकिन, एक बार जब उनके माता-पिता उनके पास आए और वापस बेंगलुरु जा रहे थे तो, वे टूट गईं। यहीं से वे पहली बार अपने डिप्रेशन को लेकर लोगों के सामने आई।
दीपिका पादुकोण बताती हैं कि मानसिक बीमारियों को लेकर लोगों के सामने खुल कर आना और उनसे बात करना बेहद जरूरी है। दीपिका बताती हैं कि उनकी स्थिति यह थी कि तब मेरी मां ने मुझसे कुछ सवाल किए और पता लगा लिया कि कितना खालीपन था उनके अंदर। वे इस बात को तुरंत समझ गईं थीं। उस दौरान मेरे में मन की अजीब ही स्थिति थी। मैं डिप्रेशन में थी और लोगों से बात करने की हालात में नहीं थी। मेरे मन डिप्रेशिंग और सुसाइडल थॉट्स आते थे।
दीपिका बताती हैं कि शुरुआत में ही अगर मेरी मां ने डिप्रेशन के लक्षणों की पहचान नहीं की होती है, तो शायद आज मेरी स्थिति काफी बुरी होती है। इसलिए जरूरी यह है कि शुरुआत में ही डिप्रेशन के लक्षणों की पहचान की जाए, इलाज के साथ और लोगों के सहयोग से इस पर आगे बढ़ा जाए। (symptoms of depression)
दीपिका पादुकोण कहती हैं कि मानसिक बीमारियों से निपटने के लिए माता-पिता, भाई-बहनों और अपने दोस्तों का साथ जरूरी होता है। इसलिए हर किसी को मानसिक सेहत से जुड़ी कोई भी समस्या हो रही है तो, उसे इस पर खुल कर बात करनी चाहिए।