
मुकेश शर्मा
मुकेश शर्मा दिल्ली यूनिर्विसिटी से जर्नलिज्म डिग्री होल्डर हैं और पिछले 8 साल से Health Journalism से जुड़े हुए ... Read More
Pakistan Dengue 2025: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में डेंगू का कहर चल रहा है, जिसको लेकर आवाम और सरकार दोनों चिंता में हैं। पाकिस्तान के सिंध प्रांत में डेंगू तेजी से फैल रहा है। पाकिस्तानी अखबार की एक रिपोर्ट के अनुसार सिर्फ सिंध प्रांत में 24 घंटों में 180 से ज्यादा डेंगू के मामले दर्ज किए जा चुके हैं और डेंगू से मरने वालों की संख्या भी बढ़कर 36 हो गई है। मरने वालों में पुरुष व महिलाएं दोनों शामिल है। कुल 241 मरीज अस्पतालों में भर्ती किए गए हैं, जहां पर उनका इलाज चल रहा है। तेजी से बढ़ते हुए डेंगू की समस्या को देखते हुए सरकार भी कदम उठा रही है, लेकिन अभी तक इस डेंगू महामारी पर पूरी तरह से रोकथाम नहीं पाई जा सकी है।
सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं बल्कि वर्तमान में भारत में भी कई शहर हैं जिनमें डेंगू का मंडरा रहा है, इन में प्रमुख रूप से दिल्ली, गाजियाबाद और फरीदाबाद जैसे शहर मौजूद हैं। लेकिन सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि देश भर में कई ऐसे छोटे-छोटे शहर हैं, जहां डेंगू का खतरा तेजी से बढ़ रहा है।
(और पढ़ें - डेंगू के शुरुआती लक्षण क्या हैं)
जैसा कि आप जानते ही हैं डेंगू के मच्छर जनित बीमारी है और इसलिए डेंगू के बचने के लिए मच्छरों से बचना जरूरी है। इसलिए सबसे पहले यह पता लगाना होगा कि आपके घर के आसपास मच्छर कहां पनप रहे हैं, जो आमतौर पर एक जगह पर जमा हुए पानी पर पनपते हैं। इसलिए घर के आसपास या लंबे समय तक किसी चीज में पानी जमा न होने दें जैसे कूलर, टब, किसी वाहन का टायर आदि।
इसके अलावा अपने घर के खिड़की दरवाजों को सूरज छिपने से पहले ही बंद कर दें और अगर घर के अंदर भी मच्छर हैं तो सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें। मच्छरों को मारने व दूर भगाने वाले अन्य कई तरह के प्रोडक्ट्स मार्केट में मिल जाते हैं, जिनका आप इस्तेमाल कर सकते हैं।
डेंगू के लक्षणों की पहचान होना उतना ही जरूरी है, जितना मच्छरों से बचाव के तरीके अपनाना। क्योंकि कई बार डेंगू के कारण होने वाले लक्षणों को लोग शुरुआत में आम बीमारी समझ लेते हैं और इस कारण से स्थिति गंभीर हो जाने के बाद ही डॉक्टर के पास जाते हैं। इसलिए अगर आपके घर के आसपास ज्यादा मच्छर पनप रहे हैं, तो उन्हें पनपने से रोकें और साथ ही बुखार, बदन दर्द जैसे सामान्य लक्षणों के दिखने पर भी डॉक्टर से चेकअप कराएं।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।