त्राटक मेडिटेशन की मदद से करें ड्रग्स की आदत का इलाज
यह आर्टिकल पढ़ें और जानें त्राटक ध्यान का पूरा तरीका।
योग और ध्यान हमारी सेहत के लिए कई लिहाज से फायदेमंद हैं। ये तनाव से राहत दिलाते हैं और हमारा मूढ सुधारते हैं, साथ ही साथ गुस्से और भावनात्मक निराशा को से राहत पाने में भी मदद कर रहे हैं, और इस तरह वह आपके जीवन को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। ध्यान का एक असामान्य उपयोग नशीली दवाओं या ड्रग्स की लत से निपटने में लोगों की मदद करना भी है। जी हां, त्राटक ध्यान पद्धति एक बहुत शक्तिशाली और प्राचीन प्रथा है, जो किसी व्यक्ति को आध्यात्मिक रूप से आगे बढ़ने में मदद कर सकती है। नशीले पदार्थों की लत से छुटकारा पाने के लिए यह बहुत ज़रूरी है। त्राटक मेडिटेशन के अभ्यास के लिए तड़के सुबह या देर शाम का समय सबसे अच्छा होता है। अक्षर योग के संस्थापक और कोर्स डायरेक्टर, अक्षर ने हमें बतायी त्राटक मेडिटेशन की प्रक्रिया।
त्राटक मेडिटेशन का अभ्यास ऐसे करें:
- अपने कमरे में एक मोमबत्ती जलाएं या जहां भी सुविधाजनक महसूस हो वहां बैठ जाएं।
- किसी कुर्सी में पीठ सीधी रखते हुए बैठें या फिर फर्श पर पद्मासन (पालथी लगाकर) में बैठें। रीढ़ की हड्डी सीधी रखें ताकि आंतरिक ऊर्जा शरीर के सूक्ष्म चैनलों के माध्यम से आसानी से प्रवाह कर सके।
- यह सलाह दी जाती है कि उस व्यक्ति की ऊंचाई के अनुसार मोमबत्ती को रखें। जैसे अगर ध्यान करनेवाले व्यक्ति की लंबाई 5.6 फुट है, तो मोमबत्ती चेहरे से 5.6 "दूर होनी चाहिए, और आंख के स्तर पर रखी जानी चाहिए।
- गहरी सांस लेने से शुरू करें। अपनी आंखें मोमबत्ती की लौ पर फोकस करें और जब तक हो सकें, तब तक बिना पलक झपकाए उसे निहारें। इससे आपकी आंखों में आंसू आ सकते हैं। कहा जाता है कि आंखों से आंसू निकलना भी सेहत के लिए कई तरीकों से फायदेमंद साबित होता है।
- अपनी आंखें लौ पर केंद्रित रखें। नज़र मोमबत्ती की लौ पर होनी चाहिए, मोमबत्ती पर नहीं। अपनी नज़र को लौ के साथ रहने दें।
- अगर आपके मन में विचार उठते हैं, तो बस उन्हें स्वीकार करें और उन्हें जाने दें।
- कुछ दिनों तक 5 मिनट तक इसका अभ्यास करें और अंतर महसूस करें।
नोट: ये गतिविधियां उच्च तीव्रता वाली हैं, कृपया घर पर इनका अभ्यास करने से पहले किसी योगा ट्रेनर से बात करें। इन गतिविधियों को अभ्यास की आवश्यकता है।
Read This in English.
अनुवादक: Sadhana Tiwari
चित्रस्रोत: Sutterstock.