Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

सावधान! इस मशरूम को खाने से हो सकती है आपकी मौत, छूने भर से शरीर में आ जाती है सूजन

मशरूम में भरपूर रूप से फाइबर पाया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसका इस्तेमाल कई लोग दवाइयों के रूप में भी करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मशरूम के बारे में बताने जा रहै हैं, जो शरीर के लिए फायदेंमंद नहीं बल्कि बहुत ही नुकसानदायक होता है।

सावधान! इस मशरूम को खाने से हो सकती है आपकी मौत, छूने भर से शरीर में आ जाती है सूजन
सावधान! इस मशरूम के छूने मात्र से शरीर को हो सकता है नुकसान, अबतक हो चुकी है कई लोगों की मौत

Written by Kishori Mishra |Updated : September 24, 2020 11:06 AM IST

Deadliest Mushroom : सेहत के लिए मशरूम बहुत ही फायदेमंद होते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हैं। मशरूम में भरपूर रूप से फाइबर पाया जाता है, जो कई बीमारियों से लड़ने में हमारी मदद करता है। इसका इस्तेमाल कई लोग दवाइयों के रूप में भी करते हैं। आज हम आपको एक ऐसे मशरूम के बारे में बताने जा रहै हैं, जो शरीर के लिए फायदेंमंद नहीं बल्कि बहुत ही नुकसानदायक होता है। चलिए इससे पहले जानते हैं मशरूम में पाए जाने वाले पोषक तत्वों (Deadliest Mushroom) के बारे में-

मशरूम में पाए जाने वाले तत्व

यह कई खनित औऱ विटामिन से भरपूर होता है। मशरूम में विटामिन बी, डी, आयरन, कॉपर की प्रचूरता होती है। यह एंटी-ऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। इतना ही नहीं, यह मोटापे और बढ़ती उम्र के लक्षणों को भी कम करने में हमारी मदद कर सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसे मशरूम होते हैं, जो शरीर के लिए जहरीला साबित हो सकते हैं। आपको बता दें कि ऐसे मशरूम खाने के लायक नहीं होते हैं। इसे छूने भर से ही आपके शरीर में तमाम समस्याएं हो (Deadliest Mushroom) सकती हैं।

कैसा होता है यह मशरूम?

इस जहरीले मशरूम का रंग लाल होता है, जो ऑस्ट्रेलिया में पाया जाता है। हालांकि, कुछ वैज्ञानिकों का कहना है कि यह कवक पहले जापान और कोरिया जैसे देशों में ही होता है। लेकिन अब यब कवक ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में भी मिलता है।

Also Read

More News

आपको बता दें कि इस जहरीले मशरूम से जापान और दक्षिण कोरिया में कई लोगों की मौत हो चुकी है। चीन में सन् 1895 में पहली बार इस मशरूम की खोज की गई थी। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इसे इंडोनेशिया और न्यू पापुआ गिनी देशों में भी देखा गया है।

क्या हैं इसके नुकसान

इस जहरीले मशरूम के सेवन से ऑर्गन फेल होने की संभावना बढ़ जाती है। इसके कारण इंसानों के अंग काम करने बंद कर देते हैं और इससे दिमाग को भी नुकसान पहुंचता है। इतना ही नहीं अगर आप इस मशरूम को गलती से भी छू लेते हैं, तो आपके पूरे शरीर में सूजन आ सकती है। जेम्स कुक विश्वविद्यालय (जेसीयू) के वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एकमात्र ऐसा मशरूम है, जो स्किन के जरिए शरीर में जहर पहुंचा सकता है।

युवा वर्ग अधिक हो रहे हैं फैटी लिवर का शिकार, इन तरीकों से करें इसे खत्म

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

अस्थमा रोगियों के लिए अमृत के समान है नीलगिरी का पत्ता, इस तरह करें इस्तेमाल

About the Author

... Read More