डार्क ब्राउन यूरिन: इन 4 बीमारियों के होने का संकेत है पेशाब का ब्राउन रंग, जानिए लक्षण

अगर आपको पेशाब का रंग ब्राउन दिखाई देता है तो आपको डॉक्टर के पास जाकर इलाज जरूर शुरू करवा दें और अपने आपको हाइड्रेटेड रखने की भी पूरी कोशिश करें, ताकि इस कारण से पेशाब का रंग ब्राउन न हो।

WrittenBy

Written By: Atul Modi | Published : May 3, 2022 4:14 PM IST

अगर आपके पेशाब (यूरिन) का रंग ब्राउन हैं तो आपके मन मे यह विचार आयेगा कि आप के शरीर में पानी की कमी है और आपको और पानी पीने की आवश्यकता है तो यह भी सच है कि पानी की कमी से ऐसा हो सकता है, लेकिन ऐसा ही हो यह भी जरूरी नहीं। इसके अलावा भी इस स्थिति के कई कारण हो सकते हैं। अगर आप ज्यादा मात्रा में तरल पदार्थ लेते हैं और फिर भी आपका पेशाब ब्राउन हैं तो कुछ और भी हो सकता है। आइए जानते हैं पेशाब का रंग ब्राउन होने का क्या कारण और लक्षण हो सकता है।

पेशाब का रंग ब्राउन होने का कारण और लक्षण - What Causes Brown Urine

1. यूरिन में खून आना

कई बार पेशाब में खून भी आने लगता है और डॉक्टर इस प्रकार के पेशाब को हेमटूयरिया कहते है। इस स्थिति के अलग अलग कारण हो सकते हैं जैसे :

  • कैंसर
  • गुर्दे का खराब होना
  • शरीर में आंतरिक चोट का होना
  • यौन रोग का होना
  • वायरस
  • मासिक धर्म के कारण

यदि आपको लगता हैं कि आपके पेशाब का रंग ब्राउन है और आपको मासिक धर्म भी नही हो रहा है तो इस स्थिति में आपको डॉक्टर की राय जरूर लेनी चाहिए।

2. किडनी की बीमारी

कुछ किडनी की बीमारियों भी ब्राउन पेशाब का कारण बन सकती हैं। अगर किडनी में इंफेक्शन हो जाता है तो भी पेशाब का रंग गाढ़ा हो सकता है। अगर किडनी की बीमारी के कारण ऐसा हो रहा है तो आपको कुछ अन्य लक्षणों जैसे चेहरे पर सूजन आना और हाथ पैरों का सुजना, पेशाब करने की जरूरत ही न महसूस होना आदि महसूस हो सकता है।

3. हेपेटाइटिस

पेशाब का ब्राउन रंग होना हेपेटाइटिस का लक्षण भी हो सकता है जोकि लीवर मे सुजन के नाम से जाना जाता है। इस रोग के कई प्रकार हैं जिनमे हेपेटाइटिस ए, बी और सी शामिल हैं। जब आपका लीवर आपके खून को ठीक से साफ नहीं कर रहा है तो इससे आपके पेशाब और खुन मे बिलीरुबिन नाम के संतरी और पीले पदार्थ बनने लग जाते हैं। इससे भी आपके पेशाब का रंग ब्राउन हो सकता है।

अगर आपके पेशाब का रंग ब्राउन हेपेटाइटिस की वजह से है तो ये भी कारण हो सकते है:

  • बुखार का होना
  • शरीर मे थकावट होना
  • भूख ना लगना
  • उल्टी जैसा मन होना
  • पेट में दर्द होना
  • जोड़ो मे दर्द होना
  • आंखो मे पीला पन होना
  • शरीर की त्वचा पीली पड़ना

4. सिरोसिस

पेशाब का ब्राउन रंग इस स्थिति के कारण भी हो सकता। जब लीवर पर निशान या किसी तरह के स्कार हो जाते हैं तो इसकी पहचान होती है। यह निशान लंबे समय तक हेपेटाइटिस या अन्य लीवर के रोगों के साथ रहने से बनते हैं। सिरोसिस के लक्षण इस स्थिति की शुरुआती स्टेज में नही हो सकते हैं लेकिन उच्च सत्र पर यह पेशाब के भूरे रंग का कारण बन सकता हैं।

सिरोसिस के कुछ अन्य लक्षण

  • अगर आपको नींद नही आती हैं तो यह भी सिरोसिस का लक्षण हो सकता है।
  • याददाश्त का कमजोर हो जाना और अगर आपको कुछ याद न रहता हो तो यह भी सिरोसिस का लक्षण हो सकता है।
  • अगर आपकी आंखों मै पीलापन हो जाए।
  • आपको मांसपेशियों में थकान महसूस होना भी सिरोसिस का कारण हो सकता है।
  • भूरे रंग का पेशाब पीली त्वचा और पीली आंखो का होना के साथ लीवर की बीमारी के कारण भी हो सकता है।
Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source