दांत दर्द कितना दर्दनाक हो सकता है, ये वही बता सकता है, जिसने दांत दर्द का अनुभव किया है या कर रहा है। दांत दर्द की समस्या से ग्रसित व्यक्ति की कार्यक्षमता पर बुरा प्रभाव पड़ता है, क्योंकि दांत दर्द कभी-कभी बहुत ही असहनीय हो जाता है। दांत सड़ने की वजह से, दांत के टूटने से या चोट लगने से, संक्रमित मसूड़ों की वजह से दांत दर्द की समस्या उत्पन्न हो सकती है। दांत दर्द की समस्या को आप घर पर मौजूद चीजों से ही दूर कर सकते हैं। जानें, उन 4 घरेलू नुस्खों के बारे में, जिनकी मदद से आप दांत दर्द की समस्या (Tooth Pain) को दूर कर सकते हैं।
निम्बू की अम्लीय (एसिडिक) प्रकृति दांत दर्द के लिहाज से फायदेमंद होती है। दांत दर्द की समस्या हो तो निम्बू की एक फांक लें और उसे प्रभावित जगह पर रखें। आप निम्बू को धीरे धीरे चबा भी सकते हैं। ऐसा करने से दांत दर्द की समस्या दूर हो जाती है।
वैसे तो अमरूद स्वादिस्ट फल होता है, लेकिन इसके पत्तों का भी इस्तेमाल कई घरेलू उपचार में किया जाता है। अमरूद के नये पत्ते आपके दांतों के दर्द के लिए बहुत असरदायक होते हैं। आपको नये पत्ते अच्छे से साफ करके हल्के-हल्के चबा सकते हैं या इन्हे उबालकर इसके पानी से कुल्ला करते हुए मुंह साफ करें। इसे करने के बाद आपको जल्द आराम मिलेगा।
दांत दर्द से लेकर गले की खराश को दूर कर देगा बस 1 लौंग, जरूर खाएं
हमारे भारतीय खान-पान का सबसे अहम चीज प्याज है। इसमें एंटिसेप्टिक पदार्थों की मौजूदगी दांतों के दर्द को कम करता है। इसके लिए आपको सिर्फ प्याज के टुकड़े को दांतों से हल्के-हल्के कुचलना है। अगर कुचलने मे समस्या आ रही है तो आप प्याज के रस को भी दांतों मे लगा
सकते हैं।
लहसुन में भी दर्द निवारक पदार्थ पाए जाते हैं। इसकी एक या दो कली को दर्द वाले दांत से हल्के-हल्के ऐसे चबाना होता है कि उसका रस मसुड़ों मे रिसता रहे। ऐसा 10 से 15 मिनट कर सकते हैं आपको दर्द से राहत मिलेगी।
Follow us on