... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
सिंहपर्णी फूल मिल जाए तो आप उसका रस निकालकर सेवन कर सकते हैं। .© Shutterstock
आजकल किडनी स्टोन या पथरी बनने की समस्या बहुत ही आम हो गई है। जिसका कारण खराब खानपान और अनियमित दिनचर्या है। हालांकि यह बीमारी अनुवांशिक भी हो सकती है। दरअसल, जब नमक और अन्य खनिज पदार्थ (ऐसे पदार्थ जो आदमी के मूत्र में मौजूद होते हैं) एक-दूसरे के संपर्क में आते है तो स्टोन बनना शुरू हो जाता है।
किडनी स्टोन का आकार अलग-अलग हो सकता है। कुछ स्टोन रेत के दानों की तरह बहुत छोटे आकार के होते हैं तो कुछ बहुत बड़े हो सकते हैं। आमतौर पर छोटे-मोटे स्टोन मूत्र के ज़रिये शरीर के बाहर निकल जाते हैं, लेकिन जो आकार में बड़े होते हैं वे बाहर नहीं निकल पाते। पथरी होने पर कई लोग ऑपरेशन करवाना पसंद करते हैं, लेकिन यह काफी हद तक सही नहीं रहता है। बेहतर है कि पीड़ित व्यक्ति इसके लिए सही घरेलू नुस्खों का प्रयोग करे।
यह भी पढ़ें-नींद में बिस्तर गीला करना गुर्दा रोग का लक्षण
सिंहपर्णी फूल का कर सकते हैं इस्तेमाल
सिंहपर्णी फूल किडनी स्टोन को जड़ से खत्म करने में बहुत फायदेमंद है। यह स्टोन को जड़ से साफ करने के साथ ही किडनी की मरम्मत भी करता है। यह एक किडनी टॉनिक के रूप में भी कार्य करता है जो कि गुर्दे के पत्थरों के लिए घरेलू उपचारों में से एक है। यह पित्त के उत्पादन को भी उत्तेजित करता है। यह अपशिष्ट को खत्म करने, मूत्र उत्पादन बढ़ाने और पाचन में सुधार करने में मदद करता है। सिंहपर्णी फूल में विटामिन ए, बी, सी, डी और विभिन्न खनिजों जैसे पोटैशियम, लौह और जिंक भी होते हैं।
आपको ताजा सिंहपर्णी फूल मिल जाए तो आप उसका रस निकालकर सेवन कर सकते हैं। यह स्वाद में कड़वा होता है इसलिए आप इसके साथ संतरे के छिलके, अदरक और सेब के टुकड़े मिलाकर चाय बना सकते हैं। आप इसे दिन में 3 से 4 बार पी सकते हैं। यदि आपको यह फूल न मिले तो बाजार में इस फूल की चाय भी मिलती है आप उसका सेवन भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें-बढ़ रहा है युवाओं में एंकिलॉजिंग स्पॉन्डिलाइटिस का खतरा, जानें क्या है यह बीमारी
ये नुस्खे भी है असरकारी