
... Read More
cinnamon
दालचीनी (cinnamon) हर किचन में उपलब्ध होता है। दालचीनी एक अहम और हेल्दी मसाला है। दालचीनी (Dalchini) खाने का जायका बढ़ाने के साथ ही आपकी सेहत को भी दुरुस्त रखता (Dalchini benefits in hindi) है। इसमें मौजूद कंपाउंड कई औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं, जो सेहत और खूबसूरती दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। दालचीनी का इस्तेमाल आमतौर पर सब्जियों या नॉनवेज की कोई रेसिपी बनाने के लिए लोग करते हैं। जानें, दालचीनी के 5 फायदों (cinnamon dalchini benefits in hindi) के बारे में यहां…
शहद और दालचीनी पाउडर (cinnamon powder) के मिश्रण को लगाने से मुंहासों के इलाज में मदद मिल सकती है। दालचीनी मुंहासे पैदा करने वाली बैक्टीरिया को मारती है।
दालचीनी का अर्क उम्र बढ़ने के लक्षणों को धीमा करने में मदद कर सकता है। साथ ही त्वचा को चिकना और मुलायम दोनों बनाए रखने में मदद करता है। इससे आपकी त्वचा लंबी उम्र तक जवां नजर आ सकती है।
Cinnamon Benefits : वजन कम करना है तो यूं करें दालचीनी का सेवन, जानें दालचीनी के अन्य फायदे
दालचीनी में कुछ यौगिक ऐसे होते हैं, जो हृदय रोग के जोखिम को कम करते हैं। यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी कम कर सकता है। दालचीनी ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल में रखती है, जिससे आप हृदय रोगों से बचे रह सकते हैं।
दालचीनी का सेवन आपके कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है। इस प्रकार यह रक्त में फैटी एसिड की मात्रा को कम कर सकता है।
दालचीनी पाउडर आपके रक्त शर्करा के स्तर (Blood sugar level) को कम करने में मदद कर सकता है। इस प्रकार यह डायबिटीज के रोगियों के लिए फायदेमंद माना जाता है, क्योंकि यह टाइप-2 डायबिटीज के लक्षणों को मैनेज करता है।