
Also Read
स्टडी में हुआ साबित, बाउल कैंसर से बचाता है दूध और इन 5 फूड्स का सेवन
Bowel Cancer: कैंसर ना केवल एक गम्भीर बीमारी है बल्कि, दुनियाभर में होने वाली मौतों का एक मुख्य कारण भी है। दुनियाभर में वैज्ञानिक कैंसर के सही कारणों का पता लगाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। लेकिन, साथ ही एक्सपर्ट्स का यह भी मानना है कि, लाइफस्टाइल, खान-पान और दैनिक जीवन में की जाने वाली कुछ ग़लतियां कैंसर के कारण के तौर पर देखी जाती हैं। जैसे, सिगरेट पीने से फेफड़ों और मुंह के कैंसर का रिस्क बढ़ता है।
हालांकि, कैंसर से सुरक्षित रहने के लिए लोगों को स्वयं अपनी सेहत और डायट से जुड़े बदलाव करने होंगे। इस तरह के बदलाव बाउल कैंसर का खतरा कम होता है। बाउल कैंसर जिसे, कोलोरेक्टल कैंसर (colorectal cancer) भी कहा जाता है वह, डायजेस्टिव सिस्टम खासकर, बड़ी आंत और रेक्टम पर प्रभाव डालता है। इसीलिए बाउल कैंसर से बचने के लिए डायजेस्टिव ट्रैक्ट को हेल्दी रखना आवश्यक है।
हाल ही में एक स्टडी में यह दावा किया गया है कि बाउल कैंसर का रिस्क कम करने के लिए दूध और डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन कारगर है। जर्नल गट स्टेट (journal Gut state) में प्रकाशित इस स्टडी में कहा गया कि ऐसे
कोई पुष्टि करने वाले तथ्य उपलब्ध नहीं हैं कि लहसुन, प्याज़, मछली, चाय या कॉफी जैसी चीज़ों के सेवन इस बीमारी से बचा जा सकता है। वैज्ञानिकों नें इस बात का अध्ययन करने की कोशिश की कि, खान पान की वजह से बाउल कैंसर का खतरा कितना बढ़ सकता है।
दरअसलस डेयरी प्रॉडक्ट्स में पाए जाने वाले कैल्शियम, फॉलिक एसिड, विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन डी, ई, सी और बीटा-कैरौटिन जैसे पोषक तत्व बाउल कैंसर से सुरक्षा देने वाले तत्व माने जाते हैं। इसीलिए, इनके सेवन को फायदेमंद माना जाता है। जबकि, मछली में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड्स, और फल-सब्ज़ियों में मिलने वाले फाइबर के भी प्रभावों की जांच की गयी। इस स्टडी के अनुसार, डेयरी प्रॉडक्ट्स का सेवन करने से बाउल कैंसर का रिस्क 13-19 प्रतिशत तक कम होता है।
हेल्दी ऑर्गन्स के लिए रितेश-जेनेलिया ने छोड़ा नॉन वेज खाना, जानें मांसाहार करने के नुकसान
क्या आप भी गर्म करके खाते हैं बचा हुआ खाना?, इन 5 चीज़ों को दोबारा पकाना पड़ सकता है सेहत पर भारी
बादाम को छिलके सहित खाने से क्या सेहत को होता है नुकसान, जानें क्या है बादाम खाने का सही तरीका