कब्ज और पेट साफ न होने का कारण हैं ये 3 ड्रिंक, 100 में 90 लोग रोजाना पीते हैं ये ड्रिंक

पेट साफ न हो पाने के कारण पेट में जलन और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। हम आपको ऐसे 3 ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो कब्ज की समस्या को बढ़ाते हैं और पेट साफ होने से रोकती हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 16, 2021 9:44 AM IST

खराब डाइट और आपकी जीवनशैली से जुड़ी कुछ गलत आदतों के कारण कब्ज (Constipation)की समस्या काफी आम चुकी है और यही कारण है ज्यादातर लोग पेट की शिकायत से परेशान रहते हैं। बहुत से लोगों को कुछ विशेष प्रकार के फूड्स खाने से भी कब्ज की शिकायत हो जाती है जबकि कुछ लोग बहुत पहले से ही इस समस्या से परेशान रहते हैं। सामान्य रूप से हर व्यक्ति के पेट का सिस्टम अलग होता है और हर किसी की खाने की आदतें भी अलग होती है। वे लोग, जो लंबे समय से कब्ज की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें आमतौर पर सप्ताह में कम से कम तीन बार कब्ज की शिकायत होती है। कब्ज (Constipation) की वजह से उनका पेट भी साफ नहीं होता है, जिससे तमाम तरह की परेशानियां भी पैदा होती हैं। पेट साफ न हो पाने के कारण पेट में जलन और पेट फूलने की समस्या भी हो सकती है। दरअसल ऐसा होता इसलिए है क्योंकि आप ऐसे खाद्य पदार्थों और पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, जो आपके पेट में गड़बड़ी पैदा करते हैं और आपके पेट को खराब करने का काम करते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे 3 ड्रिंक के बारे में बता रहे हैं, जो कब्ज की समस्या को बढ़ाते हैं और पेट साफ होने से रोकते हैं। आइए जानते हैं इन 3 ड्रिंक के बारे में।

शराब (ALCOHOL: Constipation)

  • सभी लोग जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा शराब पीने से कई तरीके की स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं और उन्हीं में से एक है कब्ज (Constipation)। शराब पीने से हमारा शरीर कई तरीके से प्रभावित होता है। जिसका सबसे पहले नुकसान होता है डिहाइड्रेशन और हमारे शरीर को मल बाहर निकालने के लिए पानी की ज्यादा जरूरत होती है। हल्के मल को पास करना आसान होता है।
  • दूसरा नुकसान है कि अधिक मात्रा में शराब पीने से शरीर के आंतरिक कार्य प्रभावित होते हैं। शराब आपकी जठरांत्र संबंधी गतिविधियों को धीमा कर देता है, जिससे आंतों को अपना काम करने में मुश्किल होती है।
  • तीसरा नुकसान है कि शराब पीने से आंत में मौजूद खराब बैक्टीरिया बढ़ने लगते हैं, जिसके कारण सूजन और कब्ज की शिकायत हो सकती है। इतना ही नहीं अधिक मात्रा में शराब पीने से आंतों की लाइनिंग में सूजन भी हो सकती है, जिससे पेट संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं।

शराब से आपको कब्ज (Constipation) होगी या नहीं ये इस बात पर निर्भर करता है कि आप दिन में कितनी शराब पी रहे हैं। अगर आप शराब पीते भी हैं तो इस बात का विशेष रूप से ख्याल रखें कि आपको शराब पीने के बाद बहुत सारा पानी पीने के जरूरत है।

दूध

दूध, बरसों से एक हेल्दी ड्रिंक के रूप में हमारे सामने हैं। डॉक्टर से लेकर हमारे बड़े-बुजुर्ग भी बच्चों को दूध पीने की सलाह देते हैं। दूध कैल्शियम, विटामिन बी 12, प्रोटीन जैसे जरूरी पोषक तत्वों का भंडार है लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ मामलों में दूध आपको पाचन संबंधी समस्याओं (Constipation) का शिकार बना सकता है। अगर आप पहले से ही पाचन संबंधी या फिर पेट संबंधी समस्याओं से पीड़ित हैं तो दूध पीने से आपकी सेहत और भी ज्यादा खराब हो सकती है।

दरअसल होता यूं है कि गाय के दूध में कैसिइन नाम का प्रोटीन पाया जाता है, जो कुछ बच्चों और शिशुओं के लिए संवेदनशील होता है और इनके लिए खतरा पैदा कर सकता है। अगर आप लैक्टोज इंटोलरेंट हैं तो दूध पीने से आपकी आंत में मौजूद बैक्टीरिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। लैक्टोज इंटोलरेंट से पीड़ित लोगों को डेयरी उत्पादों का सेवन करने के बाद दस्त या उल्टी जैसी समस्या हो सकती है।

कॉफी (COFFEE: Constipation)

बहुत से लोग सुबह फ्रेश होने के लिए कॉफी पीना पसंद करते हैं जबकि कुछ लोगों को इसे पीने से सूजन या कब्ज (Constipation) की शिकायत हो सकती है। कॉफी में मौजूद कैफीन आपके पाचन तंत्र की मांसपेशियों को उत्तेजित कर सकता है। इतना ही नहीं कॉफी पीने से आपको बार-बार पेशाब जाने की जरूरत भी पड़ सकती है, जिससे शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है और कब्ज की संभावना बढ़ जाती है। अगर आप पहले से ही इरिटेबल बाउल सिंड्रोम की समस्या से परेशान हैं तो कॉफी पीने से आपकी सेहत और खराब हो सकती है।