Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
-
- हिंदी
Kidney Me Pathri Kyu Hota Hai: हमारी दिनचर्या की आदतें हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी होती हैं। हमारी दिनचर्या की अच्छी आदतें हमारे स्वास्थ्य के लिए जितनी फायदेमंद होती हैं, कुछ बुरी आदतें स्वास्थ्य को उतना ही नुकसान पहुंचा सकती हैं। हमें लाइफस्टाइल से जुड़ी कौन सी बुरी आदतें हैं, हमें अक्सर उनके बारे में पता होता है और हम उन्हें समय रहते रोक सकते हैं। लेकिन कुछ ऐसी बैड लाइफस्टाइल हैबिट्स भी हो सकती हैं, जो हमने अपना रखी होती हैं और हमें उनका पता भी नहीं होता है। ज्यादा नमक खाने की आदत भी ऐसी ही है और इसके अलावा हम आपको कुछ अन्य आदतों के बारे में बताएंगे जो किडनी में पथरी का कारण बन सकती हैं और ज्यादातर लोगों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं होती है। चलिए इस लेख में जानते हैं ऐसी वे कौन सी आदतें हैं, जिनके कारण कई बार
बहुत सी ऐसी आदतें हैं जिनके बारे में हमें पता नहीं है और वे आदतें हमारी किडनी को अंदर ही अंदर नुकसान पहुंचा रही हैं। ज्यादातर लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं होती है और इस कारण से ज्यादातर लोग अपनी किडनी को नुकसान पहुंचा रहे होते हैं। चलिए आगे जानते हैं ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में -
पर्याप्त पानी न पीना - अगर आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पी रहे हैं, तो यह किडनी में पथरी होने के सबसे प्रमुख कारणों में से एक बन सकता है, जिसे गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। आपको रोजाना कम से कम 2 लीटर पानी पीने की सलाह दी जाती है।
जरूरत से ज्यादा प्रोटीन - यह ध्यान रखना जरूरी है कि आप जो भी खा रहे हैं, उसमें आपको कौन-कौन से पोषक तत्व मिल रहे हैं और कितनी मात्रा में मिल रहे हैं। लेकिन यह ध्यान रखना भी जरूरी है कि कोई पोषक तत्व ज्यादा मात्रा में तो नहीं लिया जा रहा है। कुछ लोग मसल बिल्डिंग के चक्कर में अचानक से प्रोटीन फूड्स की इनटेक बढ़ा देते हैं, जिसके कारण किडनी में पथरी बनने का खतरा बढ़ सकता है।
ज्यादा नमक खाना - ज्यादातर लोगों को पता ही नहीं होता है कि वे जरूरत से ज्यादा मात्रा में नमक खा रहे हैं और उसका नुकसान आपके स्वास्थ्य पर पड़ रहा है। दिन भर में डाइट के दौरान एक व्यक्ति को 5 ग्राम से ज्यादा नमक नहीं लेना चाहिए और अगर कोई व्यक्ति ऐसा कर रहा है, तो इसके कारण भी उसको किडनी में पथरी होने का खतरा बढ़ सकता है।
अगर आप किडनी में पथरी होने के खतरे को कम करना चाहते हैं, तो आपको अपने लाइफस्टाइल और डाइट हैबिट्स में कुछ जरूर बदलाव लाने पड़ेंगे। हालांकि, ऐसा नहीं है कि अगर आप सभी जरूरी बदलाव अपनी लाइफस्टाइल और डाइट हैबिट्स में ले आते हैं, तो आपको पथरी नहीं होगी। लेकिन इतना कहा जा सकता है कि इसका खतरा कम हो जाता है। इसके साथ-साथ इस बारे में जानना भी जरूरी है कि अगर आपकी डाइट व लाइफस्टाइल हैबिट सही नहीं है, तो इसके कारण किडनी भी आपकी खराब हो सकती है। ऐसे में कुछ चीजों का ध्यान रखना जरूरी है, जिससे किडनी में पथरी होने का खतरा काफी हद तक कम हो सकता है जैसे -
साथ ही किडनी में पथरी होने का खतरा उन लोगों के लिए भी ज्यादा होता है, जिनके माता-पिता या सगे भाई-बहन में से किसी को किडनी में पथरी की समस्या पहले से रही हो। इसलिए जिन लोगों को यह एक जेनेटिक कंडीशन के रूप में हो रही है, तो उनके लिए यह बेहद जरूरी है कि नियमित रूप से डॉक्टर से इसकी जांच कराते रहें।
अस्वीकरण: प्रिय पाठकों यह आर्टिकल केवल सामान्य जानकारी और सलाह देता है। यह किसी भी तरह से चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। इसलिए अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श जरूर करें। thehealthsite.com इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।