
... Read More
दांतों के हिलने की समस्या को दूर करने के ईजी टिप्स।
अक्सर ऐसा होता है कि आपका कोई भी दांत हिलने लगता है। जाहिर सी बात है बड़ी उम्र में दांतों का हिलना आपको चिंतित कर सकता है। कई बार दांतों का हिलना (loose teeth) दांतों और मसूड़ों में हुई समस्या के कारण भी होने लगता है। पैरीयोडोंटम नाम की एक बीमारी के कारण भी दांत हिलने लगते हैं। कई बार जब दांतों के चारों तरफ मौजूद टिशू ढीले पड़ जाते हैं, तो दांत हिलने लगते हैं। इसके अलावा, दांतों की सफाई ठीक से ना करना, ओरल हाइजीन (Oral hygiene) की कमी, फ्लॉस (teeth floss) नहीं करना, दांतों में बैक्टीरिया जमा होने आदि से भी दांतों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं, जिससे दांत हिलने लगते हैं।
कई बार कुछ भी सख्त चीज खाने में भी डर लगता है कि कहीं हिलने वाला दांत टूट ना जाए। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आप डेली हेल्थ टिप्स (Daily Health tips) में दांतों के हिलने की समस्या (loose teeth) को कुछ घरेलू उपायों (Home remedies for loose teeth) को अपनाकर दूर कर सकते हैं।
नमक और सरसों के तेल से आप दांतों के हिलने की समस्या (Daily Health tips on dental care) को दूर कर सकते हैं। दांतों के हिलने की समस्या को दूर करने के लिए आप थोड़ा सा नमक और सरसों तेल को मिलाकर दांतों की सफाई करें। नमक को वैसे भी आयुर्वेद में ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद कहा गया है। नमक में एंटी-सेप्टीक गुण मौजूद होते हैं, ऐसे में नमक के पानी से कुल्ला करें। इससे मसूड़ों में सूजन होने की समस्या से भी छुटकारा मिलेगा।
इन हर्ब्स से करें दांत दर्द और मसूड़ों की समस्या का इलाज
काली मिर्च पाउडर और हल्दी के इस्तेमाल से दांतों में मौजूद बैक्टीरिया का सफाया होता है। इससे मसूड़ों को मजबूती मिलती है। दोनों को एक-समान मात्रा में लें। इससे दांतों को ब्रश करें। थोड़ा जलेगा पर दांतों के हिलने की समस्या कुछ ही दिनों में दूर होने लगेगी।
अपने खानपान में जितना हो सके हरी सब्जियां शामिल करें। हरी सब्जियों में भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करते हैं। हरी पत्तेदार सब्जियां खाने से इंफेक्शन भी नहीं होता है और दांत जड़ों से मजबूत होते हैं। बच्चों के भी दांत कई बार हिलने लगते हैं, उन पर भी आप इन सभी उपचारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
एसिड युक्त चीजों का सेवन अधिक करते हैं, तो दांतों के हिलने की समस्या पर इसका सेवन कम कर दें। इससे दांतों के एनामल को हानि पहुंचता है। दांत कमजोर होकर ढीले हो सकते हैं। अपनी डाइट में एसिड युक्त चीजों और ड्रिंक्स को कम ही शामिल करें।