... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Published : February 7, 2019 11:48 AM IST
हंसने से ही नहीं रोने से भी होता है तनाव दूर। © Shutterstock.
आजकल बात-बात में लोग तनाव ग्रस्त हो जाते हैं। अक्सर लोग अपनी परेशानियों, तनाव आदि से छुटकारा पाने के लिए हंसने और खुश रहने की कोशिश करते हैं। क्या आप जानते हैं कि तनाव और अवसाद को दूर करने के लिए सिर्फ हंसना ही नहीं रोना भी है जरूरी। शायद यह सुनकर आप हैरान हो गए होंगे। जापान में इस पर एक शोध भी किया गया है। वहां के लोग जब भी तनाव में होते हैं, तो वो रोते हैं।
तनाव से छुटकारा पाने के ये हैं 4 सबसे आसान और असरदार उपाय
रोने के फायदे पर किया गया शोध
जापान की एक हाई स्कूल टीचर हीदेफूमी योशिदा ने पांच-छह साल पहले रोने से होने वाले फायदों पर शोध और प्रयोग शुरू किए। उनके प्रयासों के कारण उन्हें जापान में टीयर्स टीचर के तौर पर जाना जाता है। योशिदा की जापानी कंपनियों और स्कूलों में भारी मांग है। उन्हें कंपनियों और स्कूलों में रोने के फायदे बताने और लोगों को रुलाने के लिए बुलाया जाता है।
रोना सेहत के लिए फायदेमंद है या हानिकारक ?
योशिदा के रुलाकर तनाव भगाने वाले एक्सपेरिमेंट्स पर तोहो यूनिवर्सिटी की मेडिसिन फैकल्टी के प्रमुख प्रोफेसर हिदेहो अरिटा भी शोध कर चुके हैं। इन दोनों के प्रयोग और रिसर्च से साबित हुआ है कि हंसने और सोने के मुकाबले रोने से ज्यादा जल्दी तनाव दूर होता है।
तनाव से छुटकारा पाने के लिए करें ये आसान काम
सप्ताह में एक बार रोने से स्ट्रेस फ्री लाइफ जीने में बड़ी मदद मिलती है। इनके शोध से निकले नतीजों को देखते हुए जापान सरकार ने साल 2015 में 50 से अधिक कर्मचारियों वाली कंपनियों के लिए तनावमुक्त रहने के लिए कदम उठाना अनिवार्य कर दिया था।
अपनाएंगे ये उपाय तो कभी नहीं होगा तनाव
रोने से दूर होता है तनाव
रोने से तनाव कम होने के संबंध को लेकर 16 साल पहले 30 देशों में एक सर्वे हुआ था। इस सर्वे में हिस्सा लेने वाले 60 फीसदी से ज्यादा लोगों ने माना था कि तनाव दूर करने में रोना उनके लिए अधिक असरदार साबित होता है। वहीं दुनिया के 70 फीसदी मनोचिकित्सक तनाव से जूझ रहे लोगों को रोने की ही सलाह देते हैं।