Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने से खराब हो सकती है किडनी? इन 6 तरीकों से मैनेज करें क्रिएटिनिन लेवल

क्रिएटिनिन का ज्यादा लेवल होने पर आपके रक्त में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है और आप ब्लड इंफ्केशन का भी शिकार हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बढ़ते लेवल को कम करने के कुछ आसान तरीके।

क्रिएटिनिन लेवल बढ़ने से खराब हो सकती है किडनी? इन 6 तरीकों से मैनेज करें क्रिएटिनिन लेवल
Your muscles produce creatinine as a waste product and byproduct of everyday use. Creatinine levels in the body can be decreased with enough water and dietary adjustments. Consuming less fish and red meat can lower creatinine levels.

Written by Jitendra Gupta |Published : January 15, 2021 5:47 PM IST

किडनी हमारे शरीर के सबसे जरूरी अंगों में से एक है और इसमें जरा सी भी खराबी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है। किडनी के यूं तो बहुत सारे काम है लेकिन कुछ चीजों में जरा सी भी वृद्धि आपकी सेहत पर बुरा प्रभाव डाल सकती है। इन्हीं में से एक क्रिएटिनिन। जी हां, हमारा किडनी क्रिएटिनिन (creatinine level)का उत्पादन करता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके अलावा क्रिएटिनिन को खून में मौजूद एक तरीके का खराब पदार्थ माना जाता है, जो किडनी से फिल्टर हो कर पेशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकलता है। क्रिएटिनिन का ज्यादा लेवल होने पर आपके रक्त में विषाक्त पदार्थ की मात्रा बढ़ जाती है और आप ब्लड इंफ्केशन का भी शिकार हो सकते हैं। हालांकि कुछ सरल तरीकों से आप अपने क्रिएटिनिन का लेवल (creatinine level) सामान्य रख सकते हैं। आइए जानते हैं कौन से हैं ये तरीके।

क्रिएटिनिन लेवल (creatinine level)को सही रखने में मदद करते हैं ये नुस्खे

1-किडनी से संबंधित रोगियों को हमेशा तरल पदार्थ की मात्रा को सीमित रखना चाहिए क्योंकि ज्यादा पानी पीने से आपको ज्यादा पेशाब आता है और क्रिएटिनिन (creatinine level)का उत्पादन उतनी ही तेजी से होता है। तरल पदार्थ की मात्रा सीमित रखने से आपकी सेहत सही रहती है।

2- क्रिएटिनिन लेवल (creatinine level) को कम रखने के लिए आपको अपने सोडियम इनटेक की मात्रा को ध्यान में रखना चाहिए। अगर आप किडनी से संबंधित समस्या के साथ-साथ ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान हैं तो आपको अपनी डाइट में नमक के सेवन के लिए डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

3-पेन किलर के ज्यादा इस्तेमाल से किडनी पर बुरा प्रभाव पड़ता है, और तो और आपकी किडनी भी खराब हो सकती हैं। अगर आपको पेनकिलर लेनी है तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

4- पेशाब को बेवजह रोकने से आपके ब्लैडर यानी पित्ताशय में पानी भर जाता है और ये पानी वापस किडनी के तरफ चला जाता है, जो आपकी किडनी को गंभीर रूप से प्रभावित करता है और आपको बीमार बनाने के लिए काफी है।

5- क्रिएटिनिन लेवल (creatinine level) को कम रखने के लिए आपको पोटेशियम वाले आहार का सेवन भी कम कर देना चाहिए। टमाटर, आलू, शकरकंद जैसे फूड्स में पोटेशियम की अधिक मात्रा होती है, जो क्रिएटिनिन लेवल को बढ़ाने का काम करती है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

6-अगर आप शरीर में बढ़ते क्रिएटिनिन लेवल (creatinine level)से परेशान हैं तो तुरंत जौ का पानी पीना शुरू कर दें क्योंकि ये किडनी को साफ रखने में मदद करते है और इसके रोजाना सेवन से ब्लड यूरिया नाइट्रोजन को कम करने में मदद मिलती है और क्रिएटिनिन लेवल भी कम हो जाता

About the Author

... Read More