Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

शरीर में ये लक्षण दिखना हो सकते हैं इन बीमारियों का संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

Signs of cracked heels: एड़ियां फटने जैसे कुछ सिंपल लक्षण जो शरीर में अक्सर दिखने लगते हैं, कई बार किसी बड़ी बीमारी का संकेत हो सकते हैं, जिन्हें गलती से भी इग्नोर नहीं किया जाना चाहिए। इन लक्षणों के बारे में इस लेख में बताया गया है।

शरीर में ये लक्षण दिखना हो सकते हैं इन बीमारियों का संकेत, गलती से भी न करें इग्नोर

Written by Mukesh Sharma |Updated : October 9, 2024 8:01 PM IST

एड़ियों का फटना एक आम समस्या है, जो अक्सर सूखी, खुरदरी, और कठोर त्वचा के कारण होती है। यह न केवल असहज और दर्दनाक हो सकता है, बल्कि इससे संक्रमण का भी खतरा बढ़ सकता है। एड़ियों का फटना विभिन्न कारणों से हो सकता है, जैसे कि त्वचा की सूखापन, विटामिन की कमी, गलत जूते पहनना, अधिक वजन होना और हवा या मौसम की स्थिति। लेकिन इसका एक और कारण है, जिसे अक्सर ही लोग नजरअंदाज कर देते हैं। दरअसल शरीर में विटामिन बी की कमी से एड़ियों का फटना एक आम समस्या हो सकती है, क्योंकि विटामिन बी-3 (नियासिन), बी-7 (बायोटिन) और बी-12 जैसे विटामिन त्वचा के स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। जब इन विटामिन की कमी होती है, तो त्वचा सूखी, खुरदरी और फटी हुई हो सकती है। एड़ियों का फटना विशेष रूप से विटामिन बी की कमी का संकेत हो सकता है, साथ ही अन्य कारणों से भी यह समस्या हो सकती है, जैसे निर्जलीकरण, पर्यावरणीय प्रभाव, या अन्य पोषण की कमी।

विटामिन बी-3 (नियासिन)

इस विटामिन की कमी से त्वचा सूखी और फटी हो सकती है। यह त्वचा के लिए आवश्यक होता है, ताकि त्वचा नम, चिकनी और स्वस्थ बनी रहे। इस कमी को पूरा करने के लिए आप विटामिन बी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन करें जैसे- मांस, मछली, मुर्गा, दूध, अंडे, मूंगफली, दालें और शकरकंद। इसमें विटामिन बी-3 भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

विटामिन बी-7 (बायोटिन)

बायोटिन की कमी से त्वचा में खुजली और सूखापन हो सकता है, जो एड़ियों के फटने का कारण बनता है। इस कमी को पूरा करने के लिए आप बायोटिन से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करें, जैसे- अंडे की जर्दी, आलू, मूंगफली, सोयाबीन और बटर।

Also Read

More News

विटामिन बी-12

इसकी कमी से त्वचा पर जलन, लालिमा और सूखापन हो सकता है, जो फटी एड़ियों का कारण बन सकता है। आप विटामिन बी-12 की कमी को पूरा करने के लिए अपने आहार में विटामिन से भरपूर मांस, मछली, अंडा, दही और दूध को शामिल करें, जिसके सेवन से आपको आसानी से विटामिन बी-12 मिल जाएगा।

विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स

यदि आप मांस, मछली और अंडे जैसी खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं कर सकते हैं और शाकाहारी खाने से इसकी पूर्ति कर पाना मुश्किल हो रहा है तो आप अपने आहार में इन विटामिन की कमी को डॉक्टर की सलाह से विटामिन बी-कॉम्प्लेक्स सप्लीमेंट्स शामिल कर पूर्ण कर सकते हैं।

अन्य देखभाल के उपाय

मॉइश्चराइजिंग: एड़ियों को नियमित रूप से मॉइस्चराइज करें। खासतौर पर रात्रि में पैरों को अच्छे से धोने के बाद और सोने से पहले मोटे मॉइश्चराइजर या पेट्रोलियम जेली लगाएं।

मेडिकेटेड क्रीम: विटामिन ई या बायोटिन आधारित क्रीम का उपयोग करें। ये त्वचा को नमी प्रदान करने में मदद करती हैं।

गर्म पानी में नमक डालकर एड़ियां धोएं: एक बर्तन में गर्म पानी भरें और उसमें थोड़ा नमक डालें। इसमें अपने पैरों को 15-20 मिनट तक डालकर रखें। इससे त्वचा नरम होती है और एड़ियों का फटना कम हो सकता है।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

जब डॉक्टर से सलाह लें

यदि विटामिन बी की कमी की वजह से एड़ियां बार-बार फट रही हैं और घरेलू उपचारों से राहत नहीं मिल रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेने की आवश्यकता हो सकती है। वे आपको विटामिन बी की कमी का सही परीक्षण करवा सकते हैं और उचित उपचार की दिशा में मार्गदर्शन कर सकते हैं।