Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
साल 2020 की शुरुआत से दुनियाभर में फैला कोरोना वायरस ( Coronavirus New Symptom ) मौत का तांडव मचा चुका है। इसके घातक वायरस के लक्षणों की संख्या में बीते 10 महीनों से वृद्धि जारी है। हालांकि पूरे साल वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अलग-अलग देशों द्वारा वैक्सीन बनाने का काम जारी रहा लेकिन इस पूरे समय बीमारी के नए-नए और असामान्य लक्षण देखने को मिले। बुखार, थकान और सूखी खांसी कोरोना वायरस के कुछ सबसे प्रमुख लक्षणों में शामिल हैं लेकिन हाल ही में शोधकर्ताओं ने कोरोना रोगियों में एक और दुर्लभ लक्षण का पता लगाया है, जो और कहीं नहीं बल्कि आपके मुंह के अंदर ( Coronavirus New Symptom ) होता है। आइए जानते हैं कौन सा है ये लक्षण।
किंग्स कॉलेज लंदन के एपिडोमियोलॉजिस्ट और प्रोफेसर टिम स्पेक्टर कहते हैं कि कोरोनावायरस का एक असामान्य चेतावनी संकेत आपके मुंह में विकसित हो सकता है। उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कोरोना रोगियों के मुंह में कुछ असहज लक्षणों को बढ़ते हुए देखा है। इस लक्षण में पीड़ित की जीभ पर कुछ अजीब तरह की कोटिंग चढ़ जाती है, जिसे 'कोविड टंग' ( Coronavirus New Symptom ) कहा जा रहा है।
Zoe Covid Symptom Study App के प्रमुख वैज्ञानिक और प्रोफेसर स्पेक्टर ने इस 'अजीब लक्षण' के बारे में ट्वीट कर कहा, "कोरोनावायरस संक्रमित के पांच में से एक रोगी को अभी भी ऐसे लक्षणों का सामना करना पड़ रहा है, जो कि सामान्य सूची से बाहर हैं, इसमें त्वचा पर चकत्ते भी शामिल हैं।"
इसके अलावा उन्होंने कोविड टंग के बढ़ते मामलों और कोरोना रोगियों के मुंह में अजीब तरह के छालों को देखने का भी दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस लक्षण में मरीज की जीभ पर सफेद पैच दिखाई देते हैं।
'कोविड टंग' मुंह के अंदर गंभीर संक्रमण का कारण बन सकता है और रोगी की जीभ के चारों ओर सफेद पैच भी बन सकते हैं। यह शुरू में खतरनाक लग सकता है लेकिन यह एक हानिरहित स्थिति है, जो कुछ दिनों या हफ्तों के बाद खुद ब खुद ठीक हो जाती है।
अगर आपको इस स्थिति के साथ कोरोनोवायरस के अन्य लक्षण दिखाई ( Coronavirus New Symptom ) देते हैं तो ये जरूरी हो जाता है कि आप खुद ब खुद इस कोरोना वायरस की जांच कराएं। इस बीच आपको खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए और हर एहतियाती उपाय भी अपनाने चाहिए। इसी तरीके से आप वायरस के प्रसार को रोकने में सफल हो सकते हैं।
चूंकि लगातार कोरोना के नए और असामान्य लक्षण सामने आ रहे हैं लेकिन आपको इसके सबसे आम लक्षणों के बारे में पता होना ही चाहिए। नोवल कोरोनवायरस ( Coronavirus New Symptom ) के बहुत सारे लक्षण, जिनकी प्रकृति हल्के से गंभीर तक हो सकती है। COVID-19 के कुछ सबसे सामान्य संकेत इस प्रकार हैं।
- बुखार
- सूखी खांसी
- गले में खराश
- नाक का बहना
- सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ
- थकान
- जठरांत्र संबंधी संक्रमण
- गंध और स्वाद महसूस न होना