Covid Toes : बच्चों में दिख रहा है कोरोनावायरस का नया लक्षण कोविड टोज, जानें इसके बारे में सबकुछ

हाल ही में कोरोनावायरस से संबंधित एक नया लक्षण (coronavirus new symptoms Covid Toes) सामने आया है, जिसे 'कोविड टोज' नाम दिया गया है। इटली और यूरोप में कोरोनावायरस से ग्रस्त बच्चों और युवाओं में मुख्य रूप से कोविड टोज (Covid Toes in kids) लक्षण नजर आया है। जानें, कोरोनावायरस से संबंधित इस नए लक्षण के बारे में सबकुछ...

WrittenBy

Written By: Anshumala | Published : April 26, 2020 2:53 PM IST

कोरोनावायरस (Coronavirus) से संबंधित हर दिन कुछ ना कुछ नई जानकारी सामने आती रहती है। हाल ही में कोरोनावायरस से संबंधित एक नया लक्षण (coronavirus new symptoms Covid Toes) सामने आया है, जिसे कोविड टोज नाम दिया गया है। कोविड टोज लक्षण त्वचा से संबंधित है। यह मुख्य रूप से पैरों की उंगलियों पर नजर आ रहा है। अब तक अमेरिका और यूरोप में कोरोनावायरस से ग्रस्त  बच्चों और युवाओं में मुख्य रूप से कोविड टोज (Covid Toes in kids) लक्षण नजर आया है। ऐसे में अमेरिका और यूरोप के त्वचा रोग विशेषज्ञों की चिंता बढ़ गई है।

बताया जा रहा है कि मार्च में इटली में कोविड-19 ( Covid-19) के मरीजों के पैरों की उंगलियों में सूजन और उंगलियों के रंग में बदलाव देखा गया था। कोविड टोज में पैरों में सूजन के साथ ही उंगलियां सुन्न पड़ जाती हैं। यह बिल्कुल उसी तरह है जैसे अधिक ठंड के कारण उंगलियां लाल और सुन्न पड़ जाती हैं।  कई बार अंगूठे की रक्त धमनियों (Blood arteries) में सूजन आ जाती है।

हाल ही में कोविड टोज के लक्षण एक 45 दिन के बच्चे (Covid Toes in kids) में देखा गया। हालांकि, कोरोना संक्रमण की गंभीरता बच्चों के बीच काफी कम है, लेकिन डॉक्टर इस नए लक्षण को गंभीरता से ले रहे हैं। 'कोविड टोज' बच्चों में नजर आने वाला बिल्कुल नया संभावित लक्षण है, जो यह समझने में मदद कर सकता है कि कोविड​​-19 बच्चों को किस हद तक प्रभावित कर सकता है।

कोरोना वायरस से मरीजों की किडनी, फेफड़े और मस्तिष्क में बन रहे खून के थक्के, डॉक्टर्स हुए हैरान

कब नजर आया कोविड टोज लक्षण

यह लक्षण पहली बार इटली और यूरोप में कोरोना पॉजिटिव पाए गए बच्चों में देखा गया था। कई त्वचा रोग विशेषज्ञों ने पाया है कि इस लक्षण के परिणामस्वरूप पैर की उंगलियों में सूजन आने के साथ ही प्रभावित हिस्सों के आसपास रंगों में बदलाव हो गया था। यह काफी हद तक हिमशोथ या फ्रॉस्टबाइट जैसा था। फ्रॉस्टबाइट (frostbite) तब होता है, जब कम तापमान के संपर्क में आने से त्वचा या ऊतक सुन्न पड़ जाते हैं।

इसके बाद इटली और यूरोप के कई कोरोना प्रभावित हिस्सों में भी यह लक्षण (New Coronavirus Symptom) नजर आया। अब कई डॉक्टर्स ऐसे ही लक्षण (कोविड टोज) अमेरिका के उन गंभीर रूप से प्रभावित हिस्सों में भी होने की बात कर रहे हैं। जिन बच्चों में यह लक्षण नजर आ रहा है, उनका कोरोनावायरस इंफेक्शन का टेस्ट किया जा रहा है।

Coronavirus in India : क्या है कोरोनावायरस, कोरोनायावरस के गंभीर लक्षण, इलाज, जांच, जटिलताएं और क्या हैं डूज एंड डोंट्स, जानें सबकुछ यहां

यदि 'कोविड टोज' एक नए लक्षण के रूप में उभरता है, तो यह एसिम्प्टोमैटिक ट्रांसमिशन (asymptomatic transmission) को और भी डरावना और खतरनाक बना सकता है। पहले भी गंध या स्वाद में कमी (loss of smell or taste), गुलाबी आंखें (Pink eyes) जैसी अन्य असामान्य लक्षण उन लोगों में नजर आए थे, जिन्होंने किसी भी तरह के सामान्य लक्षणों का प्रदर्शन नहीं किया था। फिलहाल, कोरोनावायरस से संबंधित अन्य संभावित लक्षणों के बारे में पता लगाने के लिए शोध कार्य किए जा रहे हैं।

कुछ मामलों में लक्षण ही नहीं आते नजर

कुछ लोग ऐसे भी हैं, जिनके शरीर में कोरोनावायरस प्रवेश कर चुका होता है, फिर भी लक्षण 14 दिनों के बाद (asymptomatic) भी नजर नहीं आते हैं। इन्हें 'साइलेंट कैरियर' का नाम दिया गया है, जो दूसरे लोगों को अनजाने में ही संक्रमित करते जाते हैं। शायद यही वजह है कि कोरोना अब एक वैश्विक महामारी का रूप ले चुका है।

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के मरीज रहें सावधान, आपके इस हिस्से को कमजोर कर देता है कोरोना वायरस

क्या हैं कोरोनावायरस के सामान्य लक्षण

बुखार

बहती नाक या स्टफी नाक (Symptoms of coronavirus)

कफ

गले में खराश, सिर दर्द

मिडिल ईयर इंफेक्शन होने पर कान में दर्द

कोविड-19 के गंभीर लक्षण (Covid-19 Serious Symptoms)

दस्त, उल्टी।

सांस लेने में तकलीफ होना।

निमोनिया होना।

चमगादड़ों में सैकड़ों किस्म के हैं कोरोना वायरस, भविष्य में मचा सकते हैं तबाही

हर्ड इम्यूनिटी को कोरोना के खिलाफ बनाया जा सकता है हथियार, जानें कैसे करता है काम

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source