hamburger icon
A
Read in English

पैर और कंधे में 3 दिन से ज्यादा हो ये परेशानी तो तुरंत कराएं कोविड टेस्ट, इस तरह पहचानें कोविड का शुरुआती संकेत

पहले भी देख चुके हैं कि हर वेरिएंट के अपने-अपने लक्षण होते हैं ठीक उसी तरह इस वेरिएंट का एक आम लक्षण है, जो आपको अपना शिकार बनाता है।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : January 5, 2023 9:23 AM IST

बीते कुछ वक्त तक कोविड से शांत रहा माहौल एक बार फिर से गर्म होने लगा है। जी हां, चीन में एक बार फिर से कोविड के मामलों में बढ़ोत्तरी ने पूरी दुनिया को चिंता में डाल दिया है, जिसका सीधा असर भारत पर भी हुआ है। ओमिक्रोन का ये सब वेरिएंट बीएफ.7 बहुत ही ज्यादा संक्रामक है और बहुत तेजी से लोगों को अपना शिकार बना रहा है। जैसा कि हम पहले भी देख चुके हैं कि हर वेरिएंट के अपने-अपने लक्षण होते हैं और ये आपके शरीर को अलग-अलग तरीके से नुकसान पहुंचाने का काम करते हैं ठीक उसी तरह इस वेरिएंट का एक आम लक्षण है, जो आपको अपना शिकार बनाता है। आइए जानते हैं कोविड के एक ऐसे लक्षण के बारे में, जिसे आप बड़ी आसानी से पहचान सकते हैं।

कोविड के आम संकेत

कोविड की शुरुआत के दौरान लोगों को ये लक्षण महसूस हुए थे, खासतौर पर अल्फा और डेल्टा वेरिएंट के दौरानः

1-बुखार

2-खांसी

3-गंध व स्वाद महसूस न होना

4-सीने में दर्द

लेकिन जैसे ही ओमिक्रोन वेरिएंट दुनिया में फैला इसके लक्षण हल्के होने शुरू हो गए। इस वेरिएंट के आम लक्षणों में शामिल हैं गले में खराश, नाक बहना, सिरदर्द और थकान, जो कि आम के मुकाबले ज्यादा दिनों तक परेशान करती थी।

कोविड का बदला लक्षण

रिपोर्ट के मुताबिक, बात करें कोविड के बदले हुए लक्षण की तो एक बार फिर से कोविड का बदला हुआ रूप हम सभी के सामने है और इसका जो लक्षण सबसे ज्यादा परेशान कर रहा है वो मांसपेशियों की पीड़ा, जिसे myalgia भी कहते हैं।

Zoe Covid Study App की एक रिपोर्ट बताती है कि myalgia कोविड का एक प्रमुख लक्षण है। इस स्थिति में व्यक्ति की मांसपेशियों में दुखन के साथ तेज दर्द होता है। दरअसल इस स्थिति के पीछे वायरस के प्रति प्रतिक्रिया दिखाने वाले इम्यून कोशिकाओं द्वारा रिलीज होने वाला इंफ्लेमेटरी प्रभाव है, जिसकी वजह से ऐसा होता है।

बता दें कि 2021 में ओमिक्रोन के सामने आने के बाद ये लक्षण लोगों को महसूस हुआ था।

कहां-कहां दिखता है ये लक्षण

Zoe Covid Study App के मुताबिक, कोविड की वजह से होने वाला मांसपेशियों में दर्द अक्सर आपके कंधे और पैरों को प्रभावित करने का काम करता है, जिसकी वजह से लोग परेशान रहते हैं। इस लक्षण के दिखाई देने पर व्यक्ति को हल्के से लेकर तेज दर्दहो सकता है। कुछ लोगों में ये मांसपेशियों में दर्द उनके रोजाना के काम में दिक्कत पैदा कर सकता है।

कितने दिन तक दिखता है लक्षण

कोविड के दौरान दिखाई देने वाला ये लक्षण आमतौर पर 2 से 3 दिन तक दिखाई देता है लेकिन अगर आपको ये परेशानी इससे ज्यादा रहती है तो आपको टेस्ट कराने की जरूरत है। इसके अलावा शरीर पर दूसरे लक्षणों को नजरअंदाज न करें।