नाक में लगे कुछ ऐसा तो आपको हो गया कोरोना! जानें नाक में कौन सी समस्या बनी कोरोना का नया संकेत

Covid-19 new sypmtom in nose in hindi: एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि आपकी नाक में अगर आपको कुछ ऐसा महसूस होता है तो आप कोरोना का अगला शिकार हैं।

WrittenBy

Written By: Jitendra Gupta | Published : May 27, 2021 2:42 PM IST

Covid-19 new sypmtom in nose in hindi : बीते साल जब कोरोनावायरस की शुरुआत हुई थी, तब से लेकर अब तक वायरस के कई अलग-अलग असामान्य लक्षण लोगों के सामने आ चुके हैं। वायरस के बढ़ते प्रकोप के साथ नए-नए लक्षण लोगों को सिर्फ गुमराह करने का काम कर रहे हैं, जिसके कारण लोगों के लिए ये पता लगा पाना बहुत ही मुश्किल हो रहा है कि आखिर कोरोनावायरस के लक्षण हैं क्या। अब जैसा कि हम जान चुके हैं कि COVID-19 हमारे ऊपरी श्वसन पथ को निशाना बनाता है, जिससे सूखी खांसी, नाक में बलगम (कभी-कभी), साइनस में दिक्कत, गंध न महसूस होना अब आम लक्षण समझे जाने लगे हैं। लेकिन अब एक और नया कोरोनावायरस संकेत लोगों के सामने हैं, जी हां, एक अध्ययन में इस बात का खुलासा हुआ है कि आपकी नाक में अगर आपको कुछ ऐसा महसूस होता है तो आप कोरोना का अगला शिकार हैं।

कोरोनावायरस का नया लक्षण?

जी हां, कोरोनावायरस का नया लक्षण। आप नहीं जानते होंगे कि आपकी नाक में जलन होना भी अब कोरोना का एक नया लक्षण है। दरअसल कोरोना पॉजिटिव लोगों ने इस लक्षण को महसूस किया है। एक क्लीनिकल ​​​​अध्ययन के अनुसार, नाक में जलन कोरोना रोगियों द्वारा अनुभव किया जाने वाला एक सामान्य लक्षण है, खासकर वे जो कि साइनस में बाधा या फिर नाक में बलगम से परेशान हैं। हालांकि आमतौर पर अभी ये एक 'अप्रमाणित' लक्षण भी हो सकता है। बता दें कि नाक में जलन किसी बैक्टीरिया या फंगल ग्रोथ या अन्य वायरल संक्रमण के कारण भी हो सकती है।

कितना चिंताजनक है ये लक्षण?

नाक में जलन किसी संक्रमण, साइनस में दिक्कत या फिर बंद नाक के कारण भी हो सकती है। ऐसा आमतौर पर नाक के मार्ग में सूजन के कारण भी होता है, जो भविष्य में रोगजनक के प्रसार को बढ़ाने का काम करती है। COVID-19 के मामले में अभी ये पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है कि इसके पीछे वाकई में क्या कारण है लेकिन अधिकांश केस स्टडीज के मुताबिक, साइनस में दिक्कत का सामना करने वालों में ये लक्षण अधिक दिखाई देता है। वायरस से नाक के मार्ग में सूजन हो सकती है इसलिए नाक में जलन या एलर्जी हो सकती है।

COVID-19 के अन्य नाक संबंधी लक्षण क्या हो सकते हैं?

नाक में जलन के अलावा, कोरोना पॉजिटिव लोगों ने ये कुछ अन्य सामान्य लक्षण महसूस किए हैं, जो कि इस प्रकार हैंः

-बहती नाक या फिर नाक का भरा हुआ महसूस होना

-बंद नाक

-किसी भी प्रकार की गंध या फिर सूंघने में दिक्कत होना

-पोस्ट नेज़ल ड्रिप

- अच्छी तरह से सांस लेने /नाक से सांस बाहर निकालने में में परेशानी का अनुभव करना