Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में 54 पर्सेंट घरों में ऐसे लोग मौजूद हैं जिनमें कोविड और फ्लू जैसे लक्षण दिखायी दे रहा है। ये आंकड़ें हाल ही में किए गए एक सर्वे में सामने आए है। बता दें कि, बीते कुछ दिनों से दिल्ली-एनसीआर में संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी देखी गयी है। इन बढ़ते मामलों को देखते हुए लोकल सर्कल्स ने 13,000 से अधिक लोगों का एक सर्वे किया और लोगों में इन बीमारियों के बढ़ने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की। इस सर्वे के अनुसार बीते साल अगस्त में भी दिल्ली-एनसीआर में इसी तरह की स्थिति देखी गयी थी। लेकिन, इस बार संक्रमण के लक्षण अधिक गम्भीर देखे गए। आइए जानते हैं कि लोगों में कोविड और वायरल फ्लू जैसे लक्षण क्यों दिखायी देते हैं और इसके लक्षण और बचाव के उपाय क्या हैं?
लोकलसर्कल्स की इस सर्वे रिपोर्ट में दिल्ली के अलावा आसपास के शहरों नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी सर्वे किया गया। इस सर्वे में 13,000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया जिसमें लगभग 63% पुरुष और 37% महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सर्वे में बताया गया कि लोगों में कोविड संक्रमण से मिलते-जुलते लक्षण दिखायी देते हैं जिसकी मुख्य वजह मौसम मे होने वाले बदलाव हैं। बता दें कि दिल्ली एनसीआर में बीते दिनों गर्मी के अलावा बरसात जैसी स्थितियां देखी गयीं। मौसम में इस तरह के तेज उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ा है। सर्वे के दौरान पाया गया कि संक्रमण के कारण दिल्ली-एनसीआर के लोगों में ये लक्षण दिखायी दे रहे हैं-
बता दें कि ये सभी लक्षण कोविड-19 संक्रमण के अलावा सीजनल फ्लू और वायरल फीवर में भी दिखायी देते हैं। वहीं, स्वाइन फ्लू और इंफ्लुएंजा में भी मिलते-जुलते से लक्षण दिखायी देते हैं।
वायरल संक्रमण, फ्लू और अन्य सीजनल बीमारियों का रिस्क उन लोगों में अधिक देखा जाता है जिनकी इम्यून पॉवर कमजोर होती है। आमतौर पर 10 साल से छोटे बच्चों और 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों की इम्यूनिटी कमजोर होती है। ऐसे में ये लोग आसानी से बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इसके अलावा कुछ बीमारियों में भी वायरल और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है-
इन स्थितियों में लोग मौसम बदलने पर आसानी से संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं और जल्दी-जल्दी बीमार पड़ते हैं। इसीलिए, इन लोगों को अपने स्वास्थ्य का अधिक ख्याल रखना चाहिए और अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार अपनी दवाओं का सेवन समय पर करना चाहिए।
Disclaimer: हमारे लेखों में साझा की गई जानकारी केवल इंफॉर्मेशनल उद्देश्यों से शेयर की जा रही है इन्हें डॉक्टर की सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। किसी भी बीमारी या विशिष्ट हेल्थ कंडीशन के लिए स्पेशलिस्ट से परामर्श लेना अनिवार्य होना चाहिए। डॉक्टर/एक्सपर्ट की सलाह के आधार पर ही इलाज की प्रक्रिया शुरु की जानी चाहिए।