Don’t Miss Out on the Latest Updates.
Subscribe to Our Newsletter Today!
- लेटेस्ट
- डिज़ीज़
- डाइट
- फिटनेस
- ब्यूटी
- घरेलू नुस्खे
- वीडियो
- पुरुष स्वास्थ्य
- मेंटल हेल्थ
- सेक्सुअल हेल्थ
- फोटो स्टोरी
- आयुष
- पेरेंटिंग
- न्यूज
कोविड की दूसरी लहर (Covid Second Wave) के दौरान जहां जवान और बूढ़े लोग इससे बहुत परेशान हैं वहीं इस बार इस वायरस ने बच्चों को भी नहीं छोड़ा है। इस बार बहुत से बच्चे भी कोविड पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। इस पर स्वास्थ्य मंत्रालय की सलाह है कि बच्चों का इलाज और उनकी देखभाल घर में रह कर भी की जा सकती है और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाने की कोई जरूरत नहीं है। बच्चों को कोविड या इसके लक्षण होने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई गाइडलाइन भी जारी की है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अगर आपके घर में ऐसा बच्चा है जो पॉजिटिव तो है लेकिन उसको किसी प्रकार के लक्षण नहीं दिख रहे हैं तो आप उसकी देखभाल घर पर रह कर ही कर सकते हैं। ऐसे पॉजिटिव बच्चे तब पाए जाते हैं जब उनके घर में कोई व्यक्ति पॉजिटिव हो और सभी घर वालों की जांच करने के बाद वह भी पॉजिटिव पाए गए हों।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दौरान कोविड पॉजिटिव बच्चों में सबसे अधिक मल्टी सिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम (Pediatric Multisystem Inflammatory Syndrome) नाम का नया सिंड्रोम देखने को मिल रहा है। इस से ग्रसित बच्चों को 38 डिग्री सेल्सियस से अधिक बुखार रहता है।
अगर आपके बच्चों को मल्टी सिस्टम इन्फ्लेमेटरी सिंड्रोम होता है और उन्हें निम्न लक्षण देखने को मिलते हैं तो आपको उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी होता है। यह लक्षण हैं :