
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Covid-19 Vaccine Update: ब्रिटेन में कोरोना की सबसे सस्ती वैक्सीन की टेस्टिंग जल्द होगी शुरू, जानें अन्य देशों के कोविड-19 वैक्सीन पर क्या है स्थिति
Covid-19 Vaccine Update: कोविड-19 इंफेक्शन से सुरक्षा देने वाली किसी दवा की खोज नहीं की जा सकी है। हालांकि, कुछ पहले से उपलब्ध दवाइयों जैसे-हाइड्रोक्सी क्लोरोक्वीन (Hydroxychloroquine), रेमडेसिवीर (Remdesivir) और डेक्सामेथासोन (Dexamethasone) को इसके लिए थोड़ा मददगार ज़रूर पाया गया है। इन दिनों दुनियाभर में वैज्ञानिक कोरोना वायरस के लिए वैक्सीन बनाने में जुटे हैं। जहां, कुछ देशों को सफलता मिलने की उम्मीद है वहीं, अमेरिका, चीन और ब्रिटेन जैसे देशों से वैक्सिन निर्माण से जुड़ी अच्छी खबरें भी आ रही हैं। इन देशों ने वैक्सीन बनाने और अब उसके सेकेंड फेज़ और आखिरी चरण में इन वैक्सिंन्स के टेस्टिंग के दावे भी किए हैं। कोरोना वैक्सिन से जुड़ी ताज़ा जानकारी आ रही है ब्रिटेन से। दरअसल, ब्रिटेन ने कोविड इंफेक्शन की सबसे सस्ती वैक्सीन बनाने के दावे किए हैं और मिली जानकारी के अनुसार अब ब्रिटेन ने इसकी ह्यूमन टेस्टिंग की शुरुआत कर दी है। (Covid-19 Vaccine Update in hindi)
इस वैक्सीन का निर्माण ब्रिटेन के इंपीरियल कॉलेज द्वारा बनाने की बात कही जा रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि बुधवार 17 मार्च से ब्रिटेन में इस वैक्सीन की टेस्टिंग शुरू हो जाएगी। इस वैक्सीन की सबसे अच्छी बात यह है कि अगर यह टेस्टिंग में सफल हो जाती है तो, इसे महज 300 रुपये में उपलब्ध कराया जा सकता है। मिली जानकारी के अनुसार, टेस्टिंग के इस फेज़ में कुल 120 लोगों को यह वैक्सीन दी जाएगी। इस वैक्सीन के रिसर्च इंचार्ज रॉबिन शटॉक ने जानकारी दी कि, यह वैक्सीन बहुत ही कम कीमत पर उपलब्ध कराने की कोशिश हम कर रहे हैं। किफायती दामों पर वैक्सीन उपलब्ध होने से ज़्यादा से ज़्यादा लोगों को इसका फायदा होगा।
वैज्ञानिकों की योजना यही है कि अगर पहले चरण में इस वैक्सीन की टेस्टिंग सफल हो जाती है। तो, दूसरे चरण में लगभग 6 हजार लोगों को यह वैक्सीन लगायी जाएगी। हालांकि, रॉबिन शटॉक ने स्प्ष्ट किया है कि, अगर वैक्सीन की टेस्टिंग का सारा कार्यक्रम निश्चित समय पर पूरा हो जाता है। तो, भी यह वैक्सीन साल 2021 से पहले उपलब्ध नहीं हो पाएगी। हालांकि, उन्होंने यह जानकारी भी दी कि, ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी द्वारा तैयार की गयी वैक्सीन सितंबर 2020 तक उपलब्ध हो जाएगी।
अमेरिका की माडर्ना कंपनी ने भी जानकारी दी है कि, वे अपनी कोविड-19 वैक्सीन की टेस्टिंग का तीसरा फेज़ जुलाई माह में शुरू हो जाएगा। थर्ड फेजड की टेस्टिंग में अमेरिका के 30 हजार लोगों को यह वैक्सीन लगायी जाएगी। इस टेस्टिंग के सफल होने के बाद, यह रिसर्च किया जाएगा कि, यह वैक्सीन कोविड इंफेक्शन को रोकने में सक्षम है या नहीं। कम्पनी का दावा है कि, अगर सबकुछ सही रहा तो वह साल 2021 तक 1 अरब वैक्सीन बना लेगी।