Covid-19 Vaccine: भारत में भी हो रही है कोविड-19 वैक्सीन बनाने की कोशिश, 6 कम्पनियां कर रही हैं प्रयास

भारत भी कोविड-19 इंजेक्शन बनाने की दिशा में पीछे नहीं है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक कम्पनी सीरम इंस्टिट्यूट Serum Institute of India (SII) ने अमेरिका की एक बायोटेक्नोलॉजी संस्था कोडएजेनिक्स इंक. (Codagenix Inc) के साथ मिलकर कोविड-19 वैक्सिन के निर्माण का काम शुरु किया है। जिसका मानव शरीर पर टेस्ट सितंबर-अक्टूबर महीने में हो सकता है। इस दवा की अभी प्री-क्लिनिकल फेज़ में जांच हो रही है। जहां, जानवरों के ऊपर इसे टेस्ट किया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि यह टीका साल 2022 की शुरुआत में बाज़ार में उपलब्ध होगा।

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 28, 2020 7:32 PM IST

Covid-19 Vaccine in India: कोविड-19 (covid-19) के लिए अभी तक कोई वैक्सीन (covid vaccine) उपलब्ध नहीं कराया जा सका है। लेकिन, चीन, अमेरिका के अलावा अन्य कुछ देशों में भी कोविड-19 के टीके पर काम चल रहा है। चीन और अमेरिका में ये वैक्सीन  मानव शरीर पर भी जांचें जा रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन के मुताबिक, इस वक़्त दुनियाभर में  ऐसे कुल 70 संभावित वैक्सिन्स (Vaccine for Coronavirus) पर काम चल रहा है। तो वहीं कुछ भारतीय कम्पनियां भी कोविड-19 वैक्सीन (Indian companies working on covid vaccine) बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। (Covid-19 Vaccine in India)

भारत में जल्द बन सकता है  कोविड-19 वैक्सीन (Covid-19 Vaccine in India):

जी हां, भारत भी कोविड-19 इंजेक्शन बनाने की दिशा में पीछे नहीं है। महाराष्ट्र के पुणे स्थित एक कम्पनी सीरम इंस्टिट्यूट Serum Institute of India (SII) ने अमेरिका की एक बायोटेक्नोलॉजी संस्था कोडएजेनिक्स इंक. (Codagenix Inc) के साथ मिलकर कोविड-19 वैक्सिन के निर्माण का काम शुरु किया है। जिसका मानव शरीर पर टेस्ट सितंबर-अक्टूबर महीने में हो सकता है। इस दवा की अभी प्री-क्लिनिकल फेज़ में जांच हो रही है। जहां, जानवरों के ऊपर इसे टेस्ट किया जाता है। उम्मीद की जा रही है कि यह टीका साल 2022 की शुरुआत में बाज़ार में उपलब्ध होगा। (Indian companies working on covid vaccine)

वैक्सीन के बारे में इससे जुड़े रिसर्सर्च का कहना है कि, कम्पनी ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाए गए इस कोविड-19 वैक्सीन का उत्पादन अगले 2-3 सप्ताह में शुरु करेगी। कम्पनी के मुताबिक वह सितंबर-अक्टूबर तक इस वैक्सिन को बाज़ार में उतारने की कोशिश करेगी। सिरम इंस्टिट्यूट देश की उन 5 संस्थाओं में से है, जो कोविड-19 वैक्सीन के उत्पादन का काम करता है।

भारत की ये कम्पनियां भी कर रही हैं कोविड-19 वैक्सीन का निर्माण (Indian Companies Working On COVID-19 Vaccine)

ज़ाइडस कैडिला( Zydus Cadilla):

अहमदाबाद की यह कम्पनी टीके और इंजेक्शन्स बनाने के लिए देश की सबसे अच्छी कम्पनियों में गिनी जाती है। क्योंकि इनके पास वैक्सीन निर्माण के लिए अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर है। फरवरी महीने में इस कम्पनी ने घोषणा की थी कि वे जल्द ही नोवेल कोरोना वायरस के टीके को विकसित करने के लिए कार्य शुरु करेंगे। जिसके लिए एक विस्तृत रिसर्च प्रोग्राम के बारे में भी कम्पनी ने घोषणा की थी।

भारत बायोटेक

भारत बायोटेक (Bharat Biotech) जो कि हैदराबाद की कम्पनी है,  यूनिवर्सिटी ऑफ विसकॉन्सिन मैडिसन (University of Wisconsin Madison) और एक अमेरिकी कम्पनी फ्लूजेन (FluGen) के साथ मिलकर टीके के निर्माण और दुनियाभर में उसे उपलब्ध कराने की घोषणा की थी।

हैदराबाद की 3 कम्पनियां बना रही हैं कोविड-19 की दवा

इंडियन इम्यूनॉजिकल्स लिमिटेड (Indian Immunologicals Limited-IIL) ने ग्रिफिथ यूनिवर्सिटी ऑफ ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर कोविड-19 वैक्सिन के निर्माण के लिए एक रिसर्च प्रोग्राम शुरु करने का निर्णय लिया। तो वहीं हैदराबाद की ही एक और कम्पनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड कोविड-19 वैक्सीन के निर्माण पर काम कर रही है।

एक स्टार्ट अप,  माईनवैक्स प्राइवेट लिमिटेड (Mynvax Private Limited) इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस के साथ मिलकर कोरोनावायरस के वैक्सीन के निर्माण की कोशिश करने जा रही है।

Coronavirus news update: कोरोना वायरस वैक्सीन के मानव शरीर पर प्रयोग को चीन ने दी अनुमति

Covid-19 Test: भारतीय साइंटिस्ट्स ने किया सस्ते कोविड-19 टेस्ट किट ‘फेलुदा’ का निर्माण, कुछ ही मिनटों में लग जाएगा इंफेक्शन का पता

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source