
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 3, 2020 3:42 PM IST
Practise Deep Breathing Exercises: Lack of oxygen supply can make you more prone to lung problems or even heart diseases. Practising regular deep breathing exercises can help strengthen your lungs as well as clear out toxins that may have built up in the organs.
Covid-19 Precaution & Deep Breathing : कोविड-19 ( Covid-19) के पीड़ितों की संख्या खतरनाक स्तर से बढ़ रही है। अब तक दुनिया भर में 42 हजार लोगों की मृत्यु कोविड- 19 इंफेक्शन (Covid-19 infection) से हो चुकी है। कोरोना वायरस अब एक महामारी (Coronavirus Pandemic) का रूप ले चुका है और यह लगातार फैलता ही जा रहा है। ऐसे में, खुद को कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए सभी सुरक्षा कदम उठाना ज़रूरी है। (Coronavirus precautions and risk)
कोरोना वायरस के प्रसार (Coronavirus Spread) को रोकने के लिहाज से दुनियाभर में लॉकडआउन (Lockdown) की घोषणा की गयी है। जिससे, ज़्यादातर लोग घरों में बंद रह रहे हैं। इस वायरस इंफेक्शन में फ्लू जैसे लक्षण (सर्दी-ज़ुकाम, बुखार, छींक) दिखायी पड़ते हैं और इसमें रेस्पेरटरी सिस्टम पर भी असर पड़ता है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। तो वहीं, अधिक उम्र के लोगों, डायबिटिक्स और ऐसे व्यक्ति जिन्हें अस्थमा या हायपरटेंशन जैसी कोई हेल्थ प्रॉब्लम है तो यह कोरोना वायरस इंफेक्शन का ख़तरा उसके लिए और अधिक बढ़ जाता है।
फिलहाल, अभी तक कोरोना वायरस इंफेक्शन के इलाज के लिए किसी इंजेक्शन को उपलब्ध नहीं कराया जा सकता है। इसीलिए, इससे बचने के लिए सावधानी बरतना ही सुरक्षा का तरीका साबित हो सकता है। एक्सपर्ट्स द्वारा बार-बार हाथ धोने, सोशल डिस्टेंसिंग और सेल्फ आइसोलेशन जैसे काम कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण हैं। लेकिन, सावधानियां बरतने के अलावा ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास भी आपको इंफेक्शन से सुरक्षित रखने में मदद कर सकता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज या प्राणायाम का अभ्यास करने से फेफड़े मज़बूत बनेंगे और उनकी फ्लेक्सिबिलिटी भी बढ़ेगी। इंफेक्टेड लोगों को जल्द ठीक होने में भी ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास मददगार साबित हो सकता है। इससे, फेफड़ों को होने वाले नुकसान को भी कम किया जा सकता है।
डॉ. गौरी कुलकर्णी के अनुसार ब्रीदिंग एक्सरसाइज स्ट्रेस कम करने का भी एक अच्छा तरीका है। जैसा कि, लॉकडाउन और घर में लगातार बैठे रहने जैसी स्थितियों में लोगों को कई बातों को लेकर तनाव महसूस होने लगता है और चिंता बढ़ने लगती है। ऐसे में डॉ. गौरी ब्रीदिंग एक्सरसाइज़ के अलावा, योगा, सूर्य नमस्कार और डांस जैसी एक्टिविटीज़ से खुद को व्यस्त और मानसिक तौर पर स्वस्थ रखने की सलाह देती हैं।
इस प्राणायाम का सबसे बड़ा फायदा यही है कि इससे, लंग्स यानि फेफड़े मज़बूत बनते हैं। इसके अभ्यास के समय आपके शरीर में ऑक्सीज़न बहुत अधिक मात्रा में पहुंच पाता है। जिससे, फेफड़ों का विस्तार होता है और उसके मसल्स भी मज़बूत बनते हैं।
इसका अभ्यास बैठकर या खड़े रहते हुए भी किया जा सकता है। अपनी कमर पर हाथ रखें, फिर आराम से धीरे-धीरे गहरी सांस लें। थोड़ी देर के लिए सांस रोक कर रखें। फिर, धीरे-धीरे सांस छोड़ें। फिर, दोहराएं। दिन में 3-4 बार इसका अभ्यास करें।
इससे, आपको अपनी सांसों की गति को कंट्रोल करने में मदद होगी। इसके नियमित अभ्यास से इम्यूनिटी भी बढ़ती है और फेफड़े मज़बूत बनते हैं।
आराम दायक मुद्रा में बैठें। फिर, सांस छोड़ते हुए फेफड़ों में भरी हवा को बाहर निकालें। अब, दाहिने हाथ के अंगूठे को दाहिनी तरफ नाक पर रखें, और बायीं तरफ से सांस खींचें। फिर अनामिका उंगली नाक की बायी तरफ रखें और अब दाहिनी तरफ से सांस लें। ऐसा 10 बार करें।(Covid-19 Precaution & Deep Breathing in hindi.)
Weight Loss Tip: कैलोरी बर्न करने का बेहतरीन तरीका है डांस, गरबा करके यूं बनें हेल्दी