
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : June 6, 2021 11:47 AM IST
Covid-19 Reinfection: कोरोना वायरस महामारी के बारे में वैज्ञानिकों को एक नयी जानकारी हासिल हुई है। एक हालिया रिसर्च में कहा गया है कि कोविड संक्रमण से रिकवरी के बाद संक्रमित व्यक्ति की इम्यूनिटी 10 महीनों तक उसे दोबारा संक्रमण से सुरक्षित रखती है। (Immunity Post Covid-19 Recovery)
गौरतलब है कि, दूसरी लहर के दौरान हर उम्र के लोगों में कोविड संक्रमण के मामले पाए गए वहीं, तीसरी लहर जिसे अधिक संक्रामक और खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में एक्सपर्ट्स के बीच चर्चा तेज़ हो गयी है कि कोविड संक्रमित व्यक्ति की इम्यूनिटी रिकवरी के बाद किस तरह की सुरक्षा प्रदान करती है। क्या कोविड इंफेक्टेड व्यक्ति को दोबारा कोरोना संक्रमण (Covid-19 Reinfection in Hindi) हो सकता है या वह हमेशा के लिए इस वायरस से सुरक्षित रहता है। (Immunity Post Covid-19 Recovery)
जर्नल दि लैंसेट में प्रकाशित एक हालिया स्टडी में यह पता चला है कि कोविड-19 संक्रमण से रिकवर हुए मरीज़ों में 10 महीने तक के लिए इम्यूनिटी बनी रह सकती है। इसका अर्थ है कि कोरोना से ठीक होने वाले व्यक्ति में कम से 10 महीनों की अवधि तक दोबारा इंफेक्शन होने की संभावना बहुत कम है। (Covid-19 Reinfection chances)
बता दें कि इस रिसर्च का आयोजन यूनिवर्सिटी कॉलेज लंदन ( Universities College, London) के रिसर्चर्स की एक टीम द्वारा किया गया। अध्ययन के मुताबिक, अगर किसी व्यक्ति को कोविड-19 संक्रमण हो जाता है, और वह इस संक्रमण से उबर जाता है , तो 10 महीने तक उसके इस इंफेक्शन की चपेट में दोबारा आने की संभावना बहुत कम हो जाती है।
एक्सपर्ट्स के अनुसार, कोविड संक्रमित व्यक्ति कोरोना से ठीक होने के बाद दोबारा भी संक्रमित हो सकता है। इसे रिइंफेक्शन कहा जाता है। देश में कोरोना की पहली और दूसरी लहर के बीच इस तरह के कई मामले सामने आए जहां, कोविड मरीज़ों को ठीक होने के बाद दोबारा संक्रमण हो गया। (Immunity Post Covid-19 Recovery )
Disclaimer: The content on TheHealthSite.com is only for informational purposes. It is not at all professional medical advice. Always consult your doctor or a healthcare specialist for any questions regarding your health or a medical condition.