Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

Covid-19 precaution Tips: कोविड 19 इंफेक्शन से बचने के लिए कूरियर और होम डिलिवरी लेेते समय फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स

लॉकडाउन के दौरान जहां, राशन, दवाइयों से लेकर अन्य बेसिक चीज़ों की किल्लत हो रही है। ऐसे में ई-कॉमर्स कम्पनियों को 20 अप्रैल के बाद कुछ महत्वपूर्ण और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की बिक्री और डिलवरी की परमिशन दी गयी है। लेकिन, दिल्ली में हुए पिज़्ज़ा डिलिवरी बॉय और उसके सम्पर्क में आए लोगों के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए लोगों को अपनी सुरक्षा के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।

Covid-19 precaution Tips: कोविड 19 इंफेक्शन से बचने के लिए कूरियर और होम डिलिवरी लेेते समय फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स
Covid-19 precaution Tips: कोविड 19 इंफेक्शन से बचने के लिए कूरियर और होम डिलिवरी लेेते समय फॉलो करें ये सेफ्टी टिप्स

Written by Sadhna Tiwari |Updated : April 20, 2020 3:38 AM IST

Covid-19 Precaution Tips: हाल ही में दिल्ली में एक पिज़्ज़ा डिलिवरी बॉय (Delhi Pizza deliver boy Covid-19 case) को कोविड-19 इंफेक्टेड पाया गया। मिली जानकारी के अनुसार 13 अन्य डिलिवरी बॉयज़ के अलावा कुल 72 परिवार इस लड़के के सम्पर्क में आये और अब उन सभी को कोविड-19 इंफेक्शन (covid-19 pandemic) से सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटाइन (Quarantine) किया गया है।

लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान जहां, राशन, दवाइयों से लेकर अन्य बेसिक चीज़ों की किल्लत हो रही है। वहीं, ऐसे में ई-कॉमर्स कम्पनियों को 20 अप्रैल के बाद कुछ महत्वपूर्ण और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं की बिक्री और डिलिवरी की परमिशन दी गयी है। लेकिन, दिल्ली में पिज़्ज़ा डिलिवरी बॉय और उसके सम्पर्क में आए लोगों के साथ हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना को ध्यान में रखते हुए, किसी भी प्रकार के पार्सल या सामान की डिलिवरी लेते समय लोगों को खुद अपनी सुरक्षा के लिए कुछ बातों का ख्याल रखना होगा।

आपके पार्सल बॉक्स पर मौज़ूद हो सकता है कोरोना वायरस (Covid-19 precaution Tips in hindi)

गौरतलब है कि ई-कॉमर्स कम्पनियों द्वारा तेज़ी से सामान को ग्राहक तक पहुंचाने की कोशिश की जाती है। इन सबके दौराव आपका पार्सल  कई चैनल्स से होकर गुज़रता है। सामान की पैकिंग, डिस्पैच और आपके दरवाज़े तक उसे पहुंचाने के बीच यह कम से कम एक दर्ज़न लोगों के हाथों से होकर गुज़रता है। ऐसे में कोरोना वायरस के फैलने का डर काफी हद तक बढ़ जाता है। (Covid-19 precaution Tips while receiving home delivery and parcels)

Also Read

More News

साथ ही आपको यह भी बता दें, कि कुछ समय पहले प्रकाशित एक स्टडी में कहा गया कि कोरोना वायरस कार्ड बोर्ड पर 24 घंटे और प्लास्टिक पर 72 घंटों तक ज़िंदा रह सकता है। इसी तरह लकड़ी पर यह वायरस 24 घंटे तो वहीं बैंक नोट पर 2 दिन  तक ज़िंदा रह सकता है। जैसा कि ज़्यादातर पार्सल बॉक्सेस कार्ड बोर्ड (Card Board Boxes) से बने होते हैं और उन्हें प्लास्टिक शीट्स से कवर भी किया जाता है। ऐसे में कोरोना वायरस फैलने का ख़तरा बढ़ जाता है।

कूरियर और होम डिलिवरी रिसीव करते समय इन बातों का रखें ध्यान

2 मीटर की दूरी रखें

जब कोई पार्सल आए तो उसे रिसीव करते समय डिलिवरी बॉय से 2 मीटर की दूरी बना कर रखें। इससे, इंफेक्शन स्प्रेड से बचा जा सकता है।

सिग्नेचर ना करें

डिलिवरी देने वाले व्यक्ति से लेकर सामान रिसीव करने वाले कई लोग एक ही पेन से कागज़ पर सिग्नेचर करते हैँ। इससे, कोरोना वायरस जैसे इंफेक्शन आसानी से फैल सकते हैं। इसीलिए, पार्सल आने के बाद सिग्नेचर करने से बचें।

सामान लेने का बाद तुरंत हाथ धोएं

बार-बार साबुन और पानी से हाथ धोकर इस इंफेक्शन के प्रसार को कम किया जा सकता है। इसीलिए, जब कोई पार्सल या डिलिवरी आपके घर आए और आप उसे खुद ले रहे हों, तो तुरंत साबुन और पानी से हाथ धोएं।

जब मंगाए बाहर से खाना

अक्सर, लोग बाहर से खाना मंगाते हैं। अगर, आप भी उन लोगों में से हैं तो, खाना आने के बाद ध्यान रखें कि केवल एक ही व्यक्ति उसे छुए। पिज़्ज़ा जैसी चीज़ें जो कि कार्ड बोर्ड के बॉक्स में आती हैं, उसके बॉक्स को पार्सल रिसीव करने वाला व्यक्ति एक तरफ खोलकर रख दे और किसी दूसरे व्यक्ति को हाथ धोकर, फिर पिज़्ज़ा को घर में इस्तेमाल होने वाली किसी प्लेट में पलटने के लिए कहे। फिर, बॉक्स को कूड़ेदान में सावधानी से फेंक दें। फिर, अपने हाथ साबुन और पानी से धोएं।

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

पार्सल कंटेनर्स को ना करें घर में इस्तेमाल

इसी तरह, बाहर से मंगायी गयी  बिरयानी,करी, या नूडल्स जैसी चीज़ों का पार्सल खोलकर उन्हें घर के बर्तनों में पलट दें। फिर, इन्हें गैस पर गर्म करें। जिस प्लास्टिक कंटेनर या फॉइल में बाहर से खाना आता है उन्हें, तुरंत फेंक दें। इस तरह उनके दोबारा इस्तेमाल या किसी और के छूने की संभावना भी कम रहेगी।