... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
How long will the coronavirus known World Health Organization tips
COVID-19: चीन से फैला कोरोना वायरस (corona virus) अभी भी दुनिया के कई देशों के लिए आतंक का पर्याय बना हुआ है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार नोबल कोरोना वायरस (coronavirus) के मामलों में की तो आई है लेकिन खत्म होने की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक ट्रेडोस अधनोम घेब्रेयसुन के अनुसार कोरोना वायरस की महामारी अभी किसी भी दिशा में बढ़ सकती है.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले 2 सप्ताह में चीन में कोरोना वायरस के मामलों में कमी आई है. कोरोना वायरस के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन के आपातकालीन प्रमुख माइकल रेयान ने कहा था कि "मुझे लगता है कि फिलहाल कोरोना वायरस की बीमारी की शुरुआत, मध्य और अंत के बारे में अनुमान लगाना जल्दबाजी होगी."
COVID-19: कोरोना वायरस संक्रमण के इलाज में पारंपरिक दवाइयों का बेहतर असर.
दुनियाभर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस से लड़ने के लिए वैक्सीन की खोज में लगे हैं. वैज्ञानिकों का कहना है कि वैक्सीन की कोज बहुत जल्द हो सकती है. इसमें कुछ समय जरूर लग रहा है. कोई भी वैक्सीन रातोंरात नहीं बन सकती है.
दुनियाभर में जो मरीज कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद ठीक हो चुके हैं. उनके बल्ड प्लाज्मा से भी वैक्सीन बनाने में मदद मिल सकती है. आने वाले समय में कोरोनो वायरस से बचाने वाली वैक्सीन की खोज संभव लग रही है.