
साधना तिवारी
साधना तिवारी 15 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में हैं। लगभग 9 वर्षों से अधिक समय से ZEE ग्रुप के साथ जुड़ी हुई ... Read More
Written By: Sadhna Tiwari | Updated : April 2, 2020 1:24 PM IST
महाराष्ट्र में कोविड-19 से महिला की मृत्यु।
Covid-19 Cases Update: महाराष्ट्र में कोविड-19 (Covid-19 Cases in Maharashtra) से मरने वाले लोगों की संख्या 16 से बढ़कर 17 हो गई है, जबकि पॉजीटिव मामलों की संख्या 335 से बढ़कर 338 हो गई है। यह जानकारी अधिकारियों ने गुरुवार को दी। नया मामला ठाणे जिले के डोंबिवली शहर की एक 46 वर्षीय महिला का है। वह 10 मार्च को बैंकॉक से लौटी थी, जिसके कोविड-19 के कारण मरने का संदेह है, हालांकि उसके टेस्ट का रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
Three more COVID-19 cases in Maharashtra; tally goes up to 338: Health official
— Press Trust of India (@PTI_News) April 2, 2020
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक महिला को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज़ की समस्या थी। वहीं विदेश यात्रा से लौटने के बाद उन्हें उल्टी, बुखार और दस्त की शिकायत थी (symptoms of covid-19 infection। जिसके बाद उन्होंने. एक स्थानीय चिकित्सक से परामर्श लिया। हालांकि, एक दिन बाद यानी मंगलवार को उन्हें स्थानीय अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
हालांकि, उनके लक्षणों को देखते हुए उन्हें मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और अपने घर पर ही रहीं, जहां उन्होंने (31 मार्च) अंतिम सांस लिया। (Covid-19 Cases in Maharashtra in hindi)
अधिकारियों ने कहा कि अब, ठाणे सिविल अस्पताल ने मृतक और उनके परिवार के पांच सदस्यों के नमूने भेजे हैं, जिन्हें क्वारंटाइन में रखा गया है और उनकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। वहीं महिला के संपर्क में आए लोगों से भी संपर्क किया जा रहा है।
राज्य में पॉजीटिव मामलों की संख्या 335 से बढ़कर 338 हो गई है। इनमें पुणे में 2 और मामले बुलधाना में एक नया मामला सामने आया है।
नए पॉजीटिव मामलो में एक सात साल का बच्चा और उसकी मां (26) भी शामिल है। वहीं एक पुलिसकर्मी, नर्स और धारावी का एक 53 वर्षीय व्यक्ति के कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जानाकारी सामने आई है।
The 52-year-old man who tested positive had developed symptoms and was advised by BMC officials to get treatment. His condition is stable. His family members & 23 colleagues have been advised to quarantine: Brihanmumbai Municipal Corporation (BMC) official
— ANI (@ANI) April 2, 2020
राज्य में अब तक कोविड-19 से 17 मौतें हुई हैं, जिनमें मुंबई, ठाणे, पालघर, पुणे और बुलधाणा के मरीज शामिल हैं।